facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

फिनटेक SaaS कंपनी Perfios ने 8 करोड़ डॉलर जुटाए, 1 अरब डॉलर के क्लब में शामिल

Advertisement

हाल में जुटाई गई राशि का इस्तेमाल कंपनी भागीदारियों या अधिग्रहणों के लिए भी करेगी।

Last Updated- March 13, 2024 | 11:24 PM IST
Sabyasachi Goswami, CEO, Perfios
Sabyasachi Goswami, CEO, Perfios

फिनटेक केंद्रित सॉफ्टवेयर-एज-ए-सर्विज (सास) कंपनी परफियोज ने बुधवार को कहा कि उसने ऑन्टेरियो टीचर्स पेंशन प्लान की निवेश फर्म टीचर्स वेंचर ग्रोथ (टीवीजी) से 8 करोड़ डॉलर जुटाए हैं।

सूत्रों का कहना है कि इस नए निवेश के साथ कंपनी का मूल्यांकन बढ़कर 1 अरब डॉलर के पार पहुंच जाएगा। परफियोज 2024 में यूनिकॉर्न बनने वाली दूसरी कंपनी होगी। इससे पहले भवीश अग्रवाल की एआई स्टार्टअप फर्म कृत्रिम को यूनिकॉर्न का दर्जा मिला था।

1 अरब डॉलर के मूल्यांकन वाली कंपनियों या स्टार्टअप को यूनिकॉर्न कहा जाता है। परफियोज ने कहा है कि उसने दक्षिण-पूर्व एशिया, पश्चिम एशिया और अफ्रीका जैसे बाजारों में अपना लगातार विस्तार करने की योजना बनाई है।

हाल में जुटाई गई राशि का इस्तेमाल कंपनी भागीदारियों या अधिग्रहणों के लिए भी करेगी। इस निवेश के बाद टीवीजी इंडिया के निदेशक डेरियस वकील ऑन्टेरियो टीचर्स पेंशन प्लान के नोमिनी के तौर पर परफियोज के बोर्ड में शामिल होंगे।

ट्रैक्सन के आंकड़े से पता चलता है कि बेंगलूरु स्थित कंपनी ने 90.1 करोड़ डॉलर के मूल्यांकन पर सितंबर 2023 में निजी इक्विटी निवेशक केदारा कैपिटल से 22.9 करोड़ डॉलर जुटाए थे। सीरीज सी राउंड में कंपनी ने 2022 में वारबर्ग पिनकस, बेसेमर वेंचर पार्टनर्स और अन्य निवेशकों से 7 करोड़ डॉलर जुटाए थे।

Advertisement
First Published - March 13, 2024 | 11:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement