facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

फिनटेक यूनिकॉर्न Razorpay अपना एक दशक पूरा करने पर 3,000 कर्मियों को देगी एक-एक लाख रुपये के शेयर

Advertisement

बेंगलूरु की इस कंपनी में फिलहाल 3,000 से अधिक कर्मचारी हैं। लिहाजा, ई-सॉप का मूल्य 30 करोड़ रुपये से अधिक होता है।

Last Updated- December 24, 2024 | 10:35 AM IST
Razorpay
रेजरपे (प्रतीकात्मक तस्वीर)

फिनटेक यूनिकॉर्न रेजरपे (Razorpay) ने आज घोषणा की कि वह अपने परिचालन का एक दशक पूरा करने के मौके पर अपने सभी मौजूदा कर्मचारियों को एक-एक लाख रुपये मूल्य के ई-सॉप देगी। 

बेंगलूरु की इस कंपनी में फिलहाल 3,000 से अधिक कर्मचारी हैं। लिहाजा, ई-सॉप का मूल्य 30 करोड़ रुपये से अधिक होता है।

इससे दो साल पहले कंपनी ने अपने 650 कर्मचारियों के लिए 7.5 करोड़ डॉलर के ई-सॉप के बॉयबैक का ऐलान किया था। ई-सॉप के तहत कंपनी अपने कर्मचारियों को शेयर देती है जिन्हें निश्चित अवधि के बाद तय कीमत पर भुनाया जा सकता है। पेमेंट फिनटेक कंपनी फिलहाल अमेरिका से भारत आने की प्रक्रिया में है। कंपनी को उम्मीद है कि वह अगले साल किसी भी वक्त यह प्रक्रिया पूरी कर लेगी। वह साल 2027  और 2028 तक शेयर बाजार में उतरने की योजना बना रही है।

रेजरपे के सह-संस्थापक और मुख्य कार्य अधिकारी हर्षिल माथुर ने कहा, ‘ई-सॉप के जरिये हम यह सुनिश्चित कराना चाहते हैं कि कर्मचारी भी हमारी सफलता के भागीदार बनें।’ 

कंपनी का दावा है कि वह देश में 100 में से 80 यूनिकॉर्न कंपनियों के लिए भुगतान प्रोसेस करती है। रेजरपे की स्थापना साल 2014 में हुई थी। फिलहाल कंपनी की सालाना कुल भुगतान मात्रा (टीपीवी) 180 अरब डॉलर है।

Advertisement
First Published - December 24, 2024 | 7:06 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement