facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Hero MotoCorp के चेयरमैन पवन मुंजाल पर FIR दर्ज, गिरे शेयर

Advertisement

वन मुंजाल पर आरोप लगा है कि उन्होंने फर्जी बिल बनाकर इनकम टैक्स में जमा किए थे और सर्विस टैक्स का फायदा उठाया है। इन बिल को हीरो मोटोकॉर्प को मैन पावर सप्लाई करने वाली कंपनी क

Last Updated- October 09, 2023 | 1:29 PM IST
Hero MotoCorp chairman Pawan Munjal

Hero MotoCorp के चेयरमैन पवन मुंजाल (Pawan Munjal) की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब दिल्ली पुलिस ने भी उनके खिलाफ धोखादड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज किया है। बता दें, दिल्ली पुलिस की तरफ से पवन मुंजाल समेत हीरो मोटोकॉर्प के तीन अन्य अधिकारियों के खिलाफ जालसाजी और धोखाधड़ी FIR दर्ज की गई है।

इस खबर के बाद कंपनी के शेयर पर भी नकाारात्मक असर देखने को मिल रहा है। कंपनी के शेयर में गिरावट देखी जा रही है। अब कंपनी का मार्केट कैप 59,803.80 करोड़ रुपए हो गया है।

गिरे शेयर 

दोपहर 12 बजे के करीब बीएसई पर यह 1.44 फीसदी गिरकर 2992.15 रुपए पर पहुंच गया। इस दौरान एनएसई पर है 1.60 फीसदी लुढ़ककर 2,985.90 रुपए पर आ गया। आज इसकी शुरुआत 3034.95 के स्तर पर हुई थी।

बता दें, इससे पहले अगस्त में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन पवन मुंजाल के घर पर छापेमारी की थी, उस समय तब प्रवर्तन निदेशालय ने पवन मुंजाल के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत केस दर्ज किया था।
ये भी पढ़ें- Ather Energy ने हीरो मोटोकॉर्प और GIC से जुटाई रकम

फर्जी बिल बनाकर इनकम टैक्स में जमा करने का आरोप

बता दें, पवन मुंजाल पर आरोप लगा है कि उन्होंने फर्जी बिल बनाकर इनकम टैक्स में जमा किए थे और सर्विस टैक्स का फायदा उठाया है। इन बिल को हीरो मोटोकॉर्प को मैन पावर सप्लाई करने वाली कंपनी के नाम पर बनाया गया था। पवन मुंजाल के अलावा दिल्ली पुलिस ने विक्रम सीताराम कासबेकर, हरी प्रकाश गुप्ता, मंजुला बनर्जी और हीरो मोटो कॉर्प के खिलाफ दर्ज किया है।

Advertisement
First Published - October 9, 2023 | 1:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement