facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

महत्त्वपूर्ण खनिजों की पहली नीलामी सुस्त, 37% से भी कम ब्लॉकों के लिए मिले बोलीदाता

Advertisement

एमएसटीसी के आंकड़ों के अनुसार पहले दौर की नीलामी में 38 ब्लॉक में से 7 ब्लॉक - 18 फीसदी के लिए कोई बोलीदाता नहीं मिला। लिहाजा नीलामी निरस्त कर दी गई।

Last Updated- September 22, 2024 | 9:34 PM IST
minerals

भारत ने बीते साल जून में 29 महत्त्वपूर्ण खनिजों की खोज व खनन पहली बार निजी क्षेत्र के लिए खोला था। इसके बाद महत्त्वपूर्ण खनिज के 38 ब्लॉकों की नीलामी की गई है लेकिन इसमें से केवल 14 ब्लॉक यानी 37 फीसदी से कम को ही बोलीदाता मिले हैं।

पहले दौर की नीलामी न्यूनतम आवश्यक बोलीकर्ताओं को आकर्षित करने में विफल होने के कारण असफल रही थी। इसके बाद केंद्र ने दूसरे दौर की नीलामी की थी और इसमें भी मामूली सफलता मिल पाई। खनिज (नीलामी) संशोधन नियम, 2024 के तहत सरकार तकनीकी रूप से सफल बोलीदाताओं की भागीदारी तीन से कम होने की स्थिति में पहले दौर की नीलामी निरस्त कर सकती है। जिन ब्लॉक के लिए कोई बोलीदाता नहीं मिला, उनके लिए नए सिरे से नीलामी की शुरुआत की गई।

हालांकि यदि किसी ब्लॉक के लिए एक या दो बोलीदाता ही जुटते हैं तो दूसरे दौर की नीलामी होती है। ऐसे में अन्य किसी बोलीदाता के नहीं आने की स्थिति में एकल बोलीदाता को ही ठेका मिल जाता है। सरकार ने पहले दौर में सीमित रुचि होने के कारण मार्च 2024 में सात ब्लॉक की फिर नीलामी की थी लेकिन इस नीलामी शुरुआती बोलीदाता भी नहीं आए। इसमें तीन ब्लॉक के लिए कोई बोली नहीं लगाई गई।

एमएसटीसी के आंकड़ों के अनुसार पहले दौर की नीलामी में 38 ब्लॉक में से 7 ब्लॉक – 18 फीसदी के लिए कोई बोलीदाता नहीं मिला। लिहाजा नीलामी निरस्त कर दी गई।

उद्योग जगत की कम रुचि

उद्योग के विशेषज्ञों के अनुसार भंडार के अस्पष्ट आंकड़े और कमजोर नीतिगत मदद के कारण रुचि कम दिखी है। इससे यह चिंताएं बढ़ने लगी हैं कि भारत की महत्त्पूर्ण खनिजों में आत्मनिर्भरता पर जोखिम है क्योंकि कई बोलीकर्ताओं के पास अनिवार्य विशेषज्ञता और संसाधन की कमी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यह रुझान कायम रहता है तो देश को महत्त्वपूर्ण चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

Advertisement
First Published - September 22, 2024 | 9:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement