facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Coal India के खाते में आया पहला ग्रेफाइट ब्लॉक, महत्वपूर्ण खनिज क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि

Advertisement

ग्रेफाइट, इलेक्ट्रिक वाहनों और अक्षय ऊर्जा भंडारण में इस्तेमाल होने वाली लिथियम-आयन बैटरियों के लिए महत्वपूर्ण है।

Last Updated- July 22, 2024 | 10:57 PM IST
Coal India

देश की प्रमुख कोयला खनन कंपनी, कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने महत्वपूर्ण खनिज खनन क्षेत्र में कदम रखा है। सोमवार को सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी सीआईएल ने घोषणा की कि इसे पहली महत्वपूर्ण खनिज संपत्ति, मध्य प्रदेश में एक ग्रेफाइट ब्लॉक मिला है। ग्रेफाइट, इलेक्ट्रिक वाहनों और अक्षय ऊर्जा भंडारण में इस्तेमाल होने वाली लिथियम-आयन बैटरियों के लिए महत्वपूर्ण है।

करीब 599.76 हेक्टेयर के ग्रेफाइट ब्लॉक का समग्र लाइसेंस हासिल कर सीआईएल महत्वपूर्ण खनिज नीलामी में पहला प्रमुख खिलाड़ी बन गया है। पिछले साल शुरू हुई भारत की पहली महत्वपूर्ण खनिज नीलामी को झटका लगा था क्योंकि संभावित बोलीदाताओं की दिलचस्पी न होने के कारण केंद्र ने 38 में से 28 ब्लॉक रद्द कर दिए थे।

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘सीआईएल ने मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले में खट्टाली छोटी ग्रेफाइट ब्लॉक के लिए तरजीही बोलीदाता के रूप में घरेलू महत्वपूर्ण खनिज संपत्तियों में अपनी सफलतापूर्वक शुरुआत कर दी है।’

नीलामी के पहले दौर में प्रमुख खिलाड़ियों की कमजोर प्रतिक्रिया के बीच, सीआईएल महत्वपूर्ण खनिज खनन क्षेत्र में प्रमुख खिलाड़ी के तौर पर उभरी। हालांकि मंत्रालय ने घोषणा की थी कि वेदांता, कोल इंडिया, और एनएलसी इंडिया के साथ ही ओला इलेक्ट्रिक, जिंदल पावर और डालमिया ग्रुप, श्री सीमेंट देश के महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉक की नीलामी के पहले चरण में 20 ब्लॉक के लिए बोलीदाता के रूप में हिस्सा लेंगे।

Advertisement
First Published - July 22, 2024 | 10:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement