facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नए ऑनलाइन गेमिंग कानून को पहली कानूनी चुनौती, उच्च न्यायालय पहुंची हेड डिजिटल वर्क्स

Advertisement

दायर याचिका में कहा है कि यह अधिनियम बिना किसी परामर्श या विचार-विमर्श के पारित किया गया है। उसके 600 से अधिक कर्मचारियों को दिक्कत हो सकती है।

Last Updated- August 28, 2025 | 10:04 PM IST

नए ऑनलाइन गेमिंग कानून को पहली कानूनी चुनौती देते हुए ए23 रमी की परिचालक हेड डिजिटल वर्क्स ने रमी, पोकर और लूडो समेत रियल मनी गेम (आरएमजी) पर प्रतिबंध के खिलाफ कर्नाटक उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। कंपनी की यह याचिका ऐसे समय में दायर की जा रही है, जब ड्रीम11, गेम्सक्राफ्ट और जूपी जैसी अन्य प्रमुख कंपनियों ने कहा है कि उनका ऑनलाइन गेमिंग संवर्धन और विनियमन अधिनियम, 2025 को चुनौती देने का कोई इरादा नहीं है। यह कानून भारत में सभी प्रकार के रियल मनी गेम और उनके विज्ञापनों को प्रतिबंधित करता है।

हेड डिजिटल वर्क्स ने उच्च न्यायालय में दायर याचिका में कहा है कि यह अधिनियम बिना किसी परामर्श या विचार-विमर्श के पारित किया गया है। इसमें कहा गया है कि इसके परिणामस्वरूप हैदराबाद और बेंगलूरु जैसे अन्य भारतीय शहरों में उसके 600 से अधिक कर्मचारियों को दिक्कत हो सकती है।कंपनी ने बताया कि उसने जुलाई 2025 तक 1,643 करोड़ रुपये से ज्यादा का वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) चुकाया है। वित्त वर्ष 25 में उसने 687 करोड़ रुपये से ज्यादा का जीएसटी चुकाया था।

कंपनी ने बिज़नेस स्टैंडर्ड के टिप्पणी के अनुरोध का जवाब नहीं दिया। कंपनी ए23 पोकर, ए23 रम्मी और अड्डा 52 का संचालन करती है। कंपनी ने कहा कि पिछले हफ्ते उसने इन खेलों को बंद कर दिया है। कंपनी ने कहा कि खिलाड़ियों की जमा राशि कंपनी की नीतियों के अनुसार निकाली जा सकती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने पिछले हफ्ते ऐसे खेलों पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक कानून पेश किया था। इनके बारे में उद्योग का कहना है कि ये कौशल पर आधारित हैं और इसलिए जुआ नहीं हैं। भारत में जुआ पहले से ही सख्ती से प्रतिबंधित था। यह कानून टाइगर ग्लोबल और पीक 15 पार्टनर्स जैसी उद्यम पूंजी कंपनियों द्वारा समर्थित उद्योग के लिए झटका है। उद्योग के अनुमानों के अनुसार साल 2029 तक भारत में इस उद्योग का मूल्य 3.6 अरब डॉलर होने वाला था।

Advertisement
First Published - August 28, 2025 | 9:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement