facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Fitch Ratings : फिच ने अदाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई, उसके दो अरब डॉलर के नोट कार्यक्रम के लिए ‘BBB’ रेटिंग दी

Advertisement
Last Updated- March 13, 2023 | 6:03 PM IST
Adani Electricity: Fitch assigns 'BBB' rating to Adani Electricity Mumbai, its $2 billion note program

फिच रेटिंग्स ने सोमवार को कहा कि अदाणी समूह के लेखा में गड़बड़ी का आरोप लगाने वाली हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट का कंपनी के वित्तपोषण की लागत पर कम समय के लिए सीमित असर पड़ा है। रेटिंग एजेंसी ने अदाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई की साख की पुष्टि करते हुए यह बात कही।

रेटिंग एजेंसी ने एक बयान जारी करके कहा कि उसने अदाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड (AEML) के अमेरिकी डॉलर वरिष्ठ सुरक्षित नोट की ‘BBB’ रेटिंग की पुष्टि की है। ये 2030 में परिपक्व होने वाले हैं। उसने AEML के 2 अरब डॉलर के वैश्विक मध्यम अवधि के नोट कार्यक्रम और इसके तहत जारी नोट के लिए भी ‘BBB’ रेटिंग की पुष्टि की।

‘BBB’ का मतलब ऐसे निवेश स्तर की रेटिंग से होता है जिसमें ऋण जोखिम तुलनात्मक रूप से अधिक होता है। बयान में कहा गया कि नियमित परिसंपत्तियों से उच्च नकदी प्रवाह, नियामक की मंजूरी प्राप्त पूंजीगत व्यय और नकदी की पर्याप्तता के अलावा फरवरी 2030 तक किसी उल्लेखनीय कर्ज की अवधि पूरी नहीं होने जैसे कारकों ने AEML की वित्तीय स्थिति को समर्थन दिया है। हालांकि फिच ने AEML के प्रबंधन एवं कंपनी संचालन से जुड़े आकलन की रेटिंग घटाकर ‘बीबी प्लस’ कर दी है।

Advertisement
First Published - March 13, 2023 | 6:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement