facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Fitterfly ने गूगल क्लाउड के साथ मिलकर डायबिटीज के मरीजों के लिए AI फीचर लॉन्च किया

Advertisement

फिटरफ्लाई ने गूगल क्लाउड के साथ साझेदारी में लॉन्च किया AI-आधारित 'फिटर क्लिक' फीचर

Last Updated- July 17, 2024 | 11:48 PM IST
Google Connect Bengaluru 2024 Event

भारत की अग्रणी हेल्थटेक कंपनी फिटरफ्लाई ने अपनी नई AI सुविधा फिटर क्लिक शुरू करने के लिए गूगल क्लाउड के साथ साझेदारी की है। फिटर क्लिक के जरिये डायबिटीज और अन्य गैर संचारी बीमारी वाले रोगी आसानी से अपने भोजन को ट्रैक और उसका विश्लेषण कर सकेंगे।

टाइप 2 डायबिटीज को ठीक करने के साथ-साथ मोटापा घटाने और हृदय रोगियों के लिए पोषण योजना सबसे जरूरी उपाय मानी जाती है। मगर भोजन को ट्रैक करने के पारंपरिक तरीके काफी जटिल होते हैं और कई लोग इससे हतोत्साहित होते हैं। फिटरफ्लाई के नये फीचर ने क्लिक गूगल क्लाउड के वर्टेक्स AI प्लेटफॉर्म पर जेमिनी फ्लैश 1.5 के सहारे इसे बदल दिया है। इससे भोजन को ट्रैक करने का काम तुरंत हो जाता है।

फिटरफ्लाई एक्स लैब्स के प्रमुख अम्मार जागीरदार ने कहा, ‘क्लिक कुछ सेकंड में ही भोजन की जांच कर लेता है, चाहे प्लेट में कितने भी व्यंजन क्यों न हों।’ उन्होंने कहा, ‘मल्टीमोडल मॉडल के जरिये सटीकता आई है और खानपान की जटिल जांच भी आसानी से हो जा रही है।’

फिटरफ्लाई क्लिक 37 हजार से अधिक भारतीय व्यंजनों की पहचान और विश्लेषण के लिए फिटरफ्लाई न्यूट्रीशन डेटाबेस के साथ AI कंप्यूटर विजन का उपयोग करती है।

Advertisement
First Published - July 17, 2024 | 11:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement