facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत के दस सबसे अमीर रियल्टी उद्यमियों में से पांच की वेल्थ में पिछले साल में आई गिरावट

Advertisement
Last Updated- May 23, 2023 | 6:42 PM IST
Wealth Report 2023

भारत के टॉप 10 सबसे अमीर रियल एस्टेट उद्यमियों (entrepreneurs) में से पांच ने पिछले साल अपनी वेल्थ में गिरावट देखी है। मंगलवार को जारी ग्रोहे-हुरुन इंडिया रियल एस्टेट रिच लिस्ट 2023 की रिपोर्ट में यह कहा गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, शीर्ष 10 की सूची में मंगल प्रभात लोढ़ा और मैक्रोटेक डेवलपर्स के परिवार की वेल्थ में बीते वर्ष के दौरान 20 प्रतिशत की सबसे अधिक कमी आई।

पिछले साल जिन लोगों की कुल वेल्थ में गिरावट देखी गई, उनमें डीएलएफ लिमिटेड के राजीव सिंह, मंगल प्रभात लोढ़ा और परिवार, एम्बेसी ऑफिस पार्क्स के जितेंद्र विरवानी, एम3एम इंडिया के बसंत बंसल और परिवार तथा बगमाने डेवलपर्स के राजा बागमाने शामिल है।

सिंह ने दूसरी बार सूची में शीर्ष स्थान बरकरार रखा, लेकिन सालाना आधार पर 4 प्रतिशत की गिरावट के साथ उनकी कुल वेल्थ 59,030 करोड़ रुपये हो गई। लोढ़ा एंड फैमिली ने 42,270 करोड़ रुपये की कुल वेल्थ के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।

मेंडा और परिवार सूची में पहली बार शामिल हुई और 37,000 करोड़ रुपये की कुल वेल्थ के साथ तीसरे स्थान पर रहे। दसवें स्थान पर रहने वाले जीएआर कॉर्पोरेशन के गव्या अमरेंद्र रेड्डी की वेल्थ 15,000 करोड़ रुपये पर स्थिर रही।

10 में से सिर्फ तीन रियल्टी कंपनियों की वेल्थ में मजबूती

शीर्ष 10 में से केवल तीन भारतीय रियल्टी कंपनियों ने इस अवधि के दौरान अपनी वेल्थ में वृद्धि देखी। इसमें एक प्रतिशत की वृद्धि के साथ चंद्र रहेजा एंड फैमिली, सात फीसदी के बढ़ोतरी के साथ हीरानंदानी समुदाय के निरंजन हीरानंदानी और एक प्रतिशत की मजबूती लेकर ओबेरॉय रियल्टी के विकास ओबेरॉय का नाम शामिल है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया हैं कि पिछले साल कोई नया भारतीय रियल एस्टेट अरबपति नहीं उभरा। वर्तमान में भारत में 13 रियल एस्टेट अरबपति हैं। यह चीन में 105 और संयुक्त राज्य अमेरिका में 32 से बहुत कम है।

इन 13 में से सात वैश्विक स्तर पर शीर्ष 10 सबसे अमीर रियल एस्टेट अरबपतियों में भी शामिल हैं। इसके अलावा चीन में 21 और अमेरिका में छह की तुलना में भारतीय रियल्टी अरबपतियों की सूची में कोई महिला नहीं है।

Advertisement
First Published - May 23, 2023 | 6:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement