facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Flight Bomb threat: लगातार तीसरे दिन बम की अफवाह, चार एयरलाइन का परिचालन प्रभावित

Advertisement

गरिक उड्डयन मंत्री ने एक बयान में कहा कि विमानों में बम की सूचना के मामले में मुंबई से एक किशोर को पकड़ा गया है। अन्य आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

Last Updated- October 16, 2024 | 11:40 PM IST
Airplane

विमानों में बम होने की झूठी सूचनाओं से देश में लगातार तीसरे दिन विभिन्न एयरलाइनों का संचालन प्रभावित हुआ। अकासा एयर, एयर इंडिया एक्सप्रेस, स्पाइस जेट और इंडिगो के विमानों में बुधवार को बम होने की सूचनाओं के कारण अफरा-तफरी का माहौल रहा। जांच के बाद सभी सूचनाएं झूठी साबित हुईं। नागरिक उड्डयन मंत्री ने एक बयान में कहा कि विमानों में बम की सूचना के मामले में मुंबई से एक किशोर को पकड़ा गया है। अन्य आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

यह मुद्दा बुधवार को संसदीय समिति की बैठक में भी उठा। जदयू सांसद संजय झा की अध्यक्षता वाली परिवहन, पर्यटन और संस्कृति मामलों की स्थायी संसदीय समिति के समक्ष नागरिक उड्डयन सचिव वुमलुनमंग वुअलनाम ने कहा कि मामलों की जांच की जा रही है। इस बीच, विमान में बम की झूठी सूचना के मामले में दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है और मामले की जांच कर रही है।

ताजा मामले में बुधवार को लगभग पौने दो बजे दिल्ली से बेंगलूरु के लिए उड़े अकासा एयर के विमान में बम होने की सूचना दी गई। इस विमान में 184 यात्री सवार थे। विमान को दिल्ली के लिए मोड़ दिया गया, जिसे आईजीआई एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया गया।

मुंबई से दिल्ली आ रही इंडिगो के विमान में बम की सूचना के बाद उसे अहमदाबाद के लिए मोड़ दिया गया। दूसरी ओर, एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में बम होने की सूचना पर विमान को चांगी एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया। एयरलाइंस ने इस संबंध में बिज़नेस स्टैंडर्ड के सवालों का जवाब नहीं दिया। स्पाइस जेट के भी दो विमानों में बम होने की सूचना मिली।

Advertisement
First Published - October 16, 2024 | 11:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement