facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Flight Bomb Threat: सिर्फ एक दिन में 30 से अधिक उड़ानों में बम होने की धमकी मिली

Advertisement

विभिन्न सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये एअर इंडिया, इंडिगो, अकासा एयर, विस्तारा, स्पाइसजेट, स्टार एयर और अलायंस एयर की 30 से अधिक घरेलू और विदेशी उड़ानों में बम होने की धमकी मिली।

Last Updated- October 20, 2024 | 10:02 AM IST
ATF Price
Representative Image

भारत की विभिन्न विमानन कंपनियों की 30 से अधिक उड़ानों में शनिवार को बम होने की धमकी मिली। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि विभिन्न सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये एअर इंडिया, इंडिगो, अकासा एयर, विस्तारा, स्पाइसजेट, स्टार एयर और अलायंस एयर की 30 से अधिक घरेलू और विदेशी उड़ानों में बम होने की धमकी मिली है।

उन्होंने बताया कि एक उड़ान के शौचालय में एक नोट मिला, जिसमें विमान में बम होने की बात लिखी हुई थी। इस हफ्ते अब तक भारतीय विमानन कंपनियों की कम से कम 70 उड़ानों में बम होने की धमकी मिली है। हालांकि, ये सभी धमकियां बाद में अफवाह निकलीं।

विस्तारा ने शनिवार को बताया कि अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर संचालित उसकी पांच उड़ानों में सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से बम की धमकी मिली, जिनमें यूके106 (सिंगापुर से मुंबई), यूके027 (मुंबई से फ्रैंकफर्ट), यूके107 (मुंबई से सिंगापुर), यूके121 (दिल्ली से बैंकॉक) और यूके131 (मुंबई से कोलंबो) शामिल हैं। कंपनी के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, “प्रोटोकॉल पर अमल करते हुए सभी संबंधित प्राधिकारियों को तुरंत सतर्क किया गया। प्राधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है।”

इसके अलावा, उदयपुर से मुंबई जाने वाली विस्तारा की उड़ान यूके 624 को लेकर सुरक्षा संबंधी चिंताएं थीं और विमान के सुरक्षित रूप से उतरने के बाद उसे अनिवार्य जांच के लिए ‘आइसोलेशन बे’ में ले जाया गया। मामले से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि विमान के शौचालय में एक नोट मिला था, जिसमें लिखा था कि उसमें बम है। वहीं, इंडिगो ने बताया कि उसकी कम से कम चार उड़ानों को सुरक्षा संबंधी अलर्ट प्राप्त हुए, जिनमें 6ई17 (मुंबई से इस्तांबुल), 6ई11 (दिल्ली से इस्तांबुल), 6ई184 (जोधपुर से दिल्ली) और 6ई108 (हैदराबाद से चंडीगढ़) शामिल हैं।

कंपनी ने कहा कि वह मुंबई और दिल्ली से इस्तांबुल जाने वाली उड़ानों से जुड़े घटनाक्रम से वाकिफ है। दिल्ली-जोधपुर उड़ान के संबंध में उसने कहा कि विमान को राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षित रूप से उतार लिया गया और यात्री भी इससे बाहर आ चुके हैं। हैदराबाद-चंडीगढ़ उड़ान के बारे में इंडिगो ने कहा कि विमान के उतरने के बाद सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया और विमान को ‘आइसोलेशन बे’ में ले जाया गया।

सूत्रों ने बताया कि चंडीगढ़ हवाई अड्डे के अधिकारी ‘आइसोलेशन बे’ में विमान की गहन जांच कर रहे हैं। शुक्रवार को विस्तारा की तीन अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में बम होने की धमकी मिली थी, जो बाद में अफवाह निकली। इनमें से एक उड़ान को एहतियातन फ्रैंकफर्ट की तरफ मोड़ा गया था।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय उड़ानों में बम होने की झूठी धमकी दिए जाने की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए सख्त नियम लागू करने की योजना बना रहा है, जिसमें ऐसा करने वालों को हवाई सफर से प्रतिबंधित करना शामिल है।

Advertisement
First Published - October 20, 2024 | 10:02 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement