facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Flipkart में बड़ा फेरबदल: ग्रुप CFO श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफा, रवि अय्यर संभालेंगे कमान

Advertisement

वॉलमार्ट के मालिकाना हक वाली ई-कॉमर्स कंपनी अपने नेतृत्व और परिचालन को मजबूत कर रही है क्योंकि वह आईपीओ की तैयारी कर रही है

Last Updated- March 20, 2026 | 10:17 PM IST
Flipkart
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने शुक्रवार को कहा कि फ्लिपकार्ट ग्रुप के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) श्रीराम वेंकटरमण अपना पद छोड़ रहे हैं। बदलाव की प्रक्रिया को सुचारू रूप से सुनिश्चित करने के लिए वेंकटरमण कुछ समय तक अपने पद पर बने रहेंगे, जबकि फ्लिपकार्ट के सीएफओ रवि अय्यर पूरे फाइनैंस विभाग को देखेंगे। 

फ्लिपकार्ट ग्रुप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कल्याण कृष्णमूर्ति ने कहा, ‘श्रीराम नेतृत्त्व टीम के मूहत्त्वपूर्ण सदस्य रहे हैं और उन्होंने वर्षों से हमारे वित्त संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है। हम उनके योगदान के लिए धन्यवाद देते हैं और भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।’

वेंकटरमण ने कहा, ‘फ्लिपकार्ट के सफर का हिस्सा बनना और इतनी काबिल टीम के साथ काम करना मेरे लिए गर्व की बात रही है। हमने मिलकर जो कुछ भी बनाया है, उस पर मुझे गर्व है और मैं कंपनी के आने वाले वर्षों में भी लगातार सफल होने की कामना करता हूं।’

फ्लिपकार्ट ने निशांत वर्मन को कॉरपोरेट डेवलपमेंट और पार्टनरशिप्स का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। वर्मन ‘बजार’नाम का एक क्रॉस-बॉर्डर एक्सपोर्ट प्लेटफॉर्म शुरू करने के बाद फ्लिपकार्ट में लौटे हैं। इससे पहले उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट की कॉरपोरेट डेवलपमेंट टीम में और मॉर्गन स्टैनली में टेक्नॉलजी इन्वेस्टमेंट बैंकिंग के क्षेत्र में काम किया है। 

वॉलमार्ट के मालिकाना हक वाली ई-कॉमर्स कंपनी अपने नेतृत्व और परिचालन को मजबूत कर रही है क्योंकि वह आईपीओ की तैयारी कर रही है। हाल की नियुक्तियों में जेसन चैपल को वाइस-प्रेसिडेंट और ग्रुप कंट्रोलर, आमिर हुसैन को ग्रोसरी और फ्लिपकार्ट मिनट्स के लिए सप्लाई चेन का वाइस-प्रेसिडेंट, जेन ड्यूक को चीफ एथिक्स और कंप्लायंस ऑफिसर और विपिन कपूरिया और योगिता शानबाग को सीनियर पदों पर नियुक्त किया गया है। मेटा के पूर्व अधिकारी डैन नियरी दिसंबर में फ्लिपकार्ट के बोर्ड में शामिल हुए।

Advertisement
First Published - March 20, 2026 | 10:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement