facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Flipkart के को-फाउंडर बिन्नी बंसल ने बोर्ड से दिया इस्तीफा, कंपनी के नेतृत्व पर जताया भरोसा

Advertisement

बिन्नी बंसल ने 2007 में सचिन बंसल के साथ ई-कॉमर्स कंपनी Flipkart की सह-स्थापना की थी।

Last Updated- January 28, 2024 | 3:00 PM IST
Flipkart co-founder Binny Bansal resigns from the board, expresses confidence in company's leadership Flipkart के को-फाउंडर बिन्नी बंसल ने बोर्ड से दिया इस्तीफा, कंपनी के नेतृत्व पर जताया भरोसा

ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के सह-संस्थापक बिन्नी बंसल ने कंपनी के निदेशक मंडल (Board of Directors) से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने बयान में यह जानकारी दी। बंसल ने लगभग छह महीने पहले कंपनी में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी थी।

बंसल ने कहा, “मुझे पिछले 16 साल में फ्लिपकार्ट समूह की उपलब्धियों पर गर्व है। फ्लिपकार्ट मजबूत स्थिति में है, एक मजबूत नेतृत्व टीम और आगे बढ़ने का स्पष्ट रास्ता है। कंपनी सक्षम हाथों में है और इस विश्वास के साथ मैंने कंपनी छोड़ने का फैसला किया है। मैं टीम को शुभकामनाएं देता हूं क्योंकि वे ग्राहकों के अनुभवों को लगातार बदलते रहेंगे और मैं व्यवसाय का एक मजबूत समर्थक बना रहूंगा।”

सचिन बंसल के साथ मिलकर शुरू की थी Flipkart कंपनी

उन्होंने 2007 में सचिन बंसल के साथ ई-कॉमर्स कंपनी की सह-स्थापना की थी। वॉलमार्ट द्वारा 21 अरब डॉलर के मूल्यांकन पर कंपनी में 77 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने के बाद सचिन बंसल ने 2018 में फ्लिपकार्ट के निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया था।

एक सक्रिय एंजल निवेशक होने के अलावा बिन्नी बंसल ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर विक्रेताओं को कमर्शियल सहायता प्रदान करने के लिए अपनी कंपनी भी शुरू की है।

कंपनी के CEO ने क्या कहा बिन्नी बंसल के इस्तीफे पर?

फ्लिपकार्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और निदेशक मंडल के सदस्य कल्याण कृष्णमूर्ति ने कहा, “कारोबार में उनकी अंतर्दृष्टि और गहरी विशेषज्ञता निदेशक मंडल और कंपनी के लिए अमूल्य रही है। फ्लिपकार्ट एक महान विचार और कड़ी मेहनत का परिणाम है, जिसे भारत में खरीदारी के तरीके को बदलने के लिए प्रतिबद्ध टीमों द्वारा बनाया गया है। हम बिन्नी को उनके अगले उद्यम के लिए शुभकामनाएं देते हैं और भारतीय खुदरा तंत्र पर उनके गहरे प्रभाव के लिए उन्हें धन्यवाद देते हैं।”

घाटे में चल रही Flipkart

फ्लिपकार्ट का मूल्यांकन बढ़कर करीब 38 अरब डॉलर हो गया है। हालांकि, कंपनी अब भी घाटे में है। कंपनी की एकीकृत शुद्ध कुल आय बीते वित्त वर्ष (2022-23) में 9.4 प्रतिशत वृद्धि के साथ 56,012.8 करोड़ रुपये रही थी, जो वित्त वर्ष 2021-22 में 51,176 करोड़ रुपये थी। कुल आय में वृद्धि के बावजूद फ्लिपकार्ट का एकीकृत घाटा बीते वित्त वर्ष में बढ़कर 4,890.6 करोड़ रुपये हो गया, जो 2021-22 में 3,371.2 करोड़ रुपये था।

Advertisement
First Published - January 28, 2024 | 2:59 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement