facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Flipkart ने लॉन्च की खुद की UPI सर्विस, Amazon, Paytm और PhonePe से होगी टक्कर!

Advertisement

इन-हाउस यूपीआई सुविधा मिंत्रा, फ्लिपकार्ट होलसेल, फ्लिपकार्ट हेल्थ+ और क्लियरट्रिप सहित फ्लिपकार्ट समूह की कंपनियों में फैली होगी।

Last Updated- March 03, 2024 | 1:30 PM IST
Flipkart UPI

ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट कने अपनी यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) सेवा की शुरुआत कर दी है। इस यूपीआई के जरिए ऐप के भीतर और बाहर ऑनलाइन और ऑफलाइन पेमेंट की सुविधा ग्राहक उठा सकते हैं।

इस बारे में कंपनी ने एक बयान में कहा कि एक्सिस बैंक के सहयोग से यह सेवा शुरुआत में एंड्रॉइड उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध होगी।

थर्ड पार्टी ऐप पर कम होगी निर्भरता

फ्लिपकार्ट इस रोलआउट के साथ Paytm, PhonePe, Google Pay और Amazon Pay जैसे थर्ड-पार्टी UPI ऐप्स पर निर्भरता कम करने की योजना बना रहा है।

कथित तौर पर कंपनी के बाज़ार में 50 करोड़ से अधिक पंजीकृत उपयोगकर्ता और 14 लाख विक्रेता हैं। ग्राहक व्यापारियों और व्यक्तियों दोनों को भुगतान करने के लिए फ्लिपकार्ट ऐप पर एक यूपीआई आईडी बना सकते हैं और ऐप स्विच किए बिना बिलों का भुगतान भी कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- M-Cap: टॉप 10 कंपनियों में से 7 का मार्केट कैप 65 हजार करोड़ से भी ज्यादा बढ़ा, सबसे फायदे में TCS और ICICI Bank

फ्लिपकार्ट में फिनटेक और पेमेंट्स ग्रुप के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट धीरज अनेजा ने कहा कि फ्लिपकार्ट में हम सुपरकॉइंस, ब्रांड वाउचर जैसे रिवॉर्ड और बेनिफिट्स की एक विस्तृत रेंज के साथ सुरक्षित और सुविधाजनक पेमेंट ऑप्शन लाकर ग्राहकों को सबसे बढ़िया और आसान ई-कॉमर्स एक्सपीरियंस देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

फ्लिपकार्ट समूह की कंपनियों में होगी ये सुविधा
इन-हाउस यूपीआई सुविधा मिंत्रा, फ्लिपकार्ट होलसेल, फ्लिपकार्ट हेल्थ+ और क्लियरट्रिप सहित फ्लिपकार्ट समूह की कंपनियों में फैली होगी।

ये भी पढ़ें- Byju’s कर सकती है अदालत का रुख, सैलरी पेमेंट के लिए राइट्स-इश्यू फंड का करना चाहती है इस्तेमाल

एक्सिस बैंक के कार्ड और पेमेंट्स के अध्यक्ष और प्रमुख संजीव मोघे ने कहा, फ्लिपकार्ट के साथ हमारी साझेदारी ने भारत के सबसे सफल सह-ब्रांडेड क्रेडिट कार्डों में से एक को लॉन्च करने से लेकर अब फ्लिपकार्ट यूपीआई सेवा लॉन्च करने तक एक लंबा सफर तय किया है। जोमैटो ने हाल ही में अपनी यूपीआई सर्विस लॉन्च की थी।

Advertisement
First Published - March 3, 2024 | 1:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement