facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

‘Yellow Kurti’ टाइप करते ही मिलेगा परफेक्ट प्रोडक्ट! Flipkart Shopsy का AI गेम शुरू

Advertisement

भारत के अगले 10 करोड़ ऑनलाइन ग्राहकों को टारगेट कर रहा Flipkart Shopsy

Last Updated- May 25, 2026 | 8:52 AM IST
Flipkart

फ्लिपकार्ट का शॉपसी खुद को आर्टिफिशल इंटेलिजेंस की अगुआई वाले शॉपिंग प्लेटफॉर्म के रूप में स्थापित कर रहा है। वह भारत में ऑनलाइन उपभोक्ताओं की अगली कतार के साथ जुड़ाव बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने कहा कि यह ऐप अब केवल पेशकश आधारित कॉमर्स से आगे बढ़कर और ज्यादा आकर्षक अनुभव प्रदान करने की दिशा में बढ़ रही है, जिसका लक्ष्य महानगरों और छोटे कस्बों में रहने वाले युवा तथा मूल्य के प्रति सजग ग्राहक हैं।

फ्लिपकार्ट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश गुरुराज ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘हम सिर्फ छोटे और मझोले शहरों के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे भारत के लिए निर्माण कर रहे हैं। हर ग्राहक के आंतरिक इरादे को समझना लक्ष्य है, फिर चाहे वह कोई भी हो।’

उन्होंने कहा, ‘यह हमारे विशाल संग्रह से सही उत्पाद को सामने लाने तथा और अधिक विकल्प प्रदान करने के लिए उस संकेत को वास्तविक समय में अंजाम देने से जुड़ा है। चाहे कोई इंस्टाग्राम रील, फोटो, वॉयस क्वेरी साझा करे या केवल ‘येलो कुर्ती’ टाइप करे, हम चाहते हैं कि हर माध्यम काम करे। तकनीक का काम उपभोक्ता के साथ संवाद करना है, ठीक वैसे ही जैसे कोई अच्छा दुकानदार करता है।’

देश का ई-कॉमर्स बाजार तीन कारकों से नया आकार ले रहा है – मझोले और छोटे शहरों की नई ग्राहक वृद्धि में अब 65 प्रतिशत की हिस्सेदारी है, देश के ऑनलाइन ग्राहक आधार में लगभग आधी हिस्सेदारी जेन ज़ी की रहती है तथा भरोसा डिजिटल कॉमर्स के लिए बाधा बना हुआ है।

फ्लिपकार्ट ने कहा कि शॉपसी की फिर से तैयार की गई यह ऐप इन बदलावों के साथ-साथ देश भर में ऑनलाइन आने वाले अगले 10 करोड़ ग्राहकों को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है। तकनीक पर दिए जा रहे इस जोर से मीशो, एमेजॉन और रिलायंस के जियोमार्ट जैसी प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले उसकी स्थिति मजबूत होने की उम्मीद है।

 

Advertisement
First Published - May 25, 2026 | 8:52 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement