facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Big Billion Days sale 2023: Flipkart त्योहारी सीजन से पहले देगी एक लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार

Advertisement

Flipkart ने बयान में कहा कि direct और indirect, दोनों तरह के रोजगार में लोकल किराना डिलिवरी पार्टनर और महिलाएं शामिल होंगी

Last Updated- September 04, 2023 | 10:27 PM IST
Flipkart

घरेलू ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट (Flipkart) ने सोमवार को कहा कि उसने त्योहारी सीजन से पहले एक लाख से अधिक मौसमी (अस्थायी) रोजगार देने का लक्ष्य तय किया है। कंपनी ने कहा कि मांग को पूरा करने के लिए उसकी सप्लाई चेन में ये भर्तियां की जाएंगी।

Flipkart द्वारा रोजगार में लोकल किराना डिलिवरी पार्टनर और महिलाएं होंगी शामिल

Flipkart ने बयान में कहा कि प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष (direct and indirect), दोनों तरह के रोजगार में लोकल किराना डिलिवरी पार्टनर और महिलाएं शामिल होंगी। इनमें विकलांग व्यक्तियों (PwD) को भी नियोजित किया जाएगा।

कंपनी को त्योहारी सत्र से पहले अपनी सप्लाई चेन में एक लाख से अधिक नए रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

The Big Billion Days जल्द आने वाला है

Flipkart ग्रुप के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हेमंत बद्री ने कहा, ‘द बिग बिलियन डेज (TBBD) की बिक्री बड़े पैमाने पर होती है और इसका भारत के इनोवेशन और इकोसिस्टम पर असर होता है। इससे लाखों नए ग्राहकों को ई-कॉमर्स की अच्छाई का अनुभव करने का मौका मिलता है।’

Flipkart द बिग बिलियन डेज बिक्री के दौरान टॉप ब्रांड के उत्पादों पर छूट देती है।

TBBD, Flipkart के लिए अहम

बद्री ने कहा, ‘TBBD के दौरान जटिलता और पैमाने के लिए हमें कैपासिटी, स्टोरेज, प्लेसमेंट, सॉर्टिंग, पैकेजिंग, मानव संसाधन (human resources), ट्रेनिंग, डिलिवरी और पूरे सप्लाई चेन को बढ़ाने की आवश्यकता होती है और यह पैमाना हमेशा बेहद अहम होता है।’

उनके मुताबिक, इस साल कंपनी की योजना अपने किराना डिलीवरी प्रोग्राम के जरिए 40 फीसदी से ज्यादा शिपमेंट डिलीवर करने की है।

कंपनी ने कहा कि इस साल Flipkart ने उत्तर प्रदेश, गुजरात, बिहार, पंजाब, राजस्थान और तेलंगाना सहित कई राज्यों में 19 लाख वर्ग फुट से अधिक जगह जोड़ी है।

(With PTI inputs)

Advertisement
First Published - September 4, 2023 | 5:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement