facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

फ्लिपकार्ट का 2023-24 का घाटा कम होकर 4,248 करोड़ रुपये पर

Advertisement

वॉलमार्ट समूह की कंपनी का एकीकृत राजस्व 2022-23 के 55,823.9 करोड़ रुपये से 2023-24 में लगभग 26 प्रतिशत बढ़कर 70,541.90 करोड़ रुपये हो गया।

Last Updated- October 28, 2024 | 7:58 PM IST
Flipkart may set up thousands of dark stores for its quick commerce service Flipkart's Dark Stores: फ्लिपकार्ट भी झटपट पहुंचाएगी सामान, Walmart की कंपनी बना रही हजारों डॉर्क स्टोर

प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट का एकीकृत शुद्ध घाटा बीते वित्त वर्ष 2023-24 में कम होकर 4,248.3 करोड़ रुपये रह गया है। टॉफलर द्वारा साझा की गई एक नियामकीय रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है। मुख्य रूप से आमदनी बढ़ने से कंपनी का घाटा कम हुआ है।

कंपनी ने वित्त वर्ष 2022-23 में 4,897 करोड़ रुपये का कंसोलिडेट शुद्ध घाटा दर्ज किया था। वित्त वर्ष 2023-24 में ‘स्टॉक इन ट्रेड’ की खरीद पर कंपनी का खर्च लगभग 24 प्रतिशत बढ़कर 74,271.2 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2022-23 में 59,816.6 करोड़ रुपये था।

फ्लिपकार्ट का इक्विटी पर रिटर्न पिछले पांच साल के सबसे निचले स्तर पर घटकर नकारात्मक 49.6 प्रतिशत हो गया। कंपनी के लिए नियोजित पूंजी पर रिटर्न भी पिछले पांच वित्तीय वर्षों में सबसे कम यानी नकारात्मक 54.09 प्रतिशत रहा।

वॉलमार्ट समूह की कंपनी का एकीकृत राजस्व 2022-23 के 55,823.9 करोड़ रुपये से 2023-24 में लगभग 26 प्रतिशत बढ़कर 70,541.90 करोड़ रुपये हो गया। फ्लिपकार्ट को भेजे ईमेल का तत्काल कोई जवाब नहीं मिला था।

Advertisement
First Published - October 28, 2024 | 7:58 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement