facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

फ्लिपकार्ट की ‘एंड ऑफ सीजन सेल’ 7 दिसंबर से, फ्लिपकार्ट मिनट्स के जरिए 8-16 मिनट में डिलिवरी

Advertisement

10 लाख से अधिक स्टाइल और 50+ उत्पाद श्रेणियों की इंस्टेंट डिलिवरी; जेन जेड खरीदारों पर विशेष ध्यान

Last Updated- December 06, 2024 | 11:00 PM IST
Flipkart

ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट 7 दिसंबर, 2024 से शुरू होने वाले अपने ‘एंड ऑफ सीजन सेल’ (ईओएसएस) कार्यक्रम के दौरान क्विक कॉमर्स सेवा ‘फ्लिपकार्ट मिनट्स’ के जरिये विभिन्न उत्पादों की डिलिवरी की पेशकश कर रही है। यह आठ से 16 मिनट के भीतर किराना, इलेक्ट्रॉनिक्स और स्मार्टफोन जैसे सामान की डिलिवरी प्रदान करेगी।

इस सेल में विभिन्न ब्रांडों और विक्रेताओं की हिस्सेदारी होगी और देश भर के लाखों ग्राहकों के लिए 10 लाख से ज्यादा स्टाइल उपलब्ध होंगी। नए ऑन-ऐप अनुभवों ने अब तक के सबसे बड़े जुड़ाव वाले सेल कार्यक्रम के लिए मंच तैयार किया है, जिसमें अनुभव और पेशकश दोनों ही नजरिये से जेनजेड वाले खरीदारों पर ज्यादा ध्यान दिया गया है।

सप्ताह भर चलने वाले इस कार्यक्रम में फ्लिपकार्ट ऐप इंटरफेस का बदला रूप, उत्पादों का विस्तृत संग्रह, प्ले नामक नया इमर्सिव वीडियो फॉरवर्ड डेस्टिनेशन, वीडियो कॉमर्स अनुभव और कई तरह के अनूठे सौदे देखने को मिलेंगे।

डिलिवरी की तेजी पर ज्यादा ध्यान देने के साथ ही फ्लिपकार्ट मिनट्स के जरिये 50 से ज्यादा उत्पाद श्रेणियां तुररंत डिलिवरी के लिए उपलब्ध होंगी। अंतिम ग्राहक तक डिलिवरी करने वाले कर्मचारियों को सेल के दौरान अधिक ऑर्डरों से अतिरिक्त कमाई का मौका मिलेगा।

फ्लिपकार्ट फैशन की वरिष्ठ निदेशक पल्लवी सक्सेना ने कहा कि हर नए संस्करण के साथ फ्लिपकार्ट की एंड ऑफ सीजन सेल देश भर के लाखों ग्राहकों के लिए फैशन और रुझानों के लिहाज से बड़ा कार्यक्रम बन जाती है। सक्सेना ने कहा, ‘फैशन हमें स्वयं को बहुत ही अनोखे ढंग से व्यक्त करने में सक्षम बनाता है और हम वर्तमान में फ्लिपकार्ट फैशन को जेन जेड के लिए का पसंदीदा गंतव्य बनाने पर ध्यान दे रहे हैं।’

Advertisement
First Published - December 6, 2024 | 11:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement