facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

बीते वित्त वर्ष में Flipkart का घाटा बढ़कर 4,890.6 करोड़ रुपये हुआ

Advertisement

वॉलमार्ट समूह की ई-कॉमर्स कंपनी Flipkart को वित्त वर्ष 2021-22 में 3,371.2 करोड़ रुपये का एकीकृत घाटा हुआ था।

Last Updated- October 23, 2023 | 3:15 PM IST
Flipkart

प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का एकीकृत घाटा बीते वित्त वर्ष (2022-23) में बढ़कर 4,890.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। व्यापार आसूचना मंच टॉफलर द्वारा उपलब्ध कराए गए वित्तीय आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

वॉलमार्ट समूह की ई-कॉमर्स कंपनी को वित्त वर्ष 2021-22 में 3,371.2 करोड़ रुपये का एकीकृत घाटा हुआ था। एकल आधार पर बीते वित्त वर्ष में फ्लिपकार्ट का शुद्ध घाटा बढ़कर 4,839.3 करोड़ रुपये रहा है।

Also read: Voltas भारत में बनाएगी AC कंप्रेसर! मैन्यूफैक्चरिंग के लिए 1,300 करोड़ रुपये का किया निवेश

Flipkart का घाटा 44 फीसदी बढ़ा

फ्लिपकार्ट की वित्तीय रिपोर्ट के अनुसार, “वित्त वर्ष 2022-23 के लिए उसका एकल शुद्ध घाटा 44 प्रतिशत बढ़कर 4,839.3 करोड़ रुपये रहा, जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष में यह 3,362.4 करोड़ रुपये रहा था।” समीधाक्षीन वित्त वर्ष के लिए कंपनी की एकीकृत शुद्ध कुल आमदनी (अन्य स्रोतों से मिलाकर) 9.4 प्रतिशत बढ़कर 56,012.8 करोड़ रुपये हो गई, जो वित्त वर्ष 2021-22 में 51,176 करोड़ रुपये थी।

Also read: Toyota जल्द पेश करेगी सॉलिड-स्टेट बैटरी! 1,200 किमी रेंज, 10 मिनट में होगी चार्ज

कंपनी की एकल शुद्ध आमदनी एकीकृत आमदनी के बराबर थी। टॉफलर ने कहा, “कंपनी का कुल खर्च वित्त वर्ष 2022-23 में 60,858 करोड़ रुपये रहा।” इस बारे में फ्लिपकार्ट को भेजे गए ई-मेल का जवाब नहीं मिला था।

Advertisement
First Published - October 23, 2023 | 3:15 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement