facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

युवाओं के लिए Flipkart का नया फैशन प्लेटफॉर्म ‘Spoyl’

Advertisement

40,000 से ज्यादा उत्पाद इस नए ऐप इंटरफेस पर उपलब्ध होंगे, जिनमें वेस्टर्न वियर, एक्सेसरीज और फुटवियर जैसी श्रे​णियां मुख्य रूप से शामिल हैं

Last Updated- August 17, 2023 | 10:36 PM IST
Flipkart launches fashion platform to tap millions of Gen Z shoppers

ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने खासकर ‘जेन जेड’ (वर्ष 1997 से 2012 के बीच जन्मे) के लिए तैयार नया ऐप-इन-ऐप फैशन प्लेटफॉर्म ‘स्पॉइल’ (Spoyl) पेश किया है। भारत की जेन जेड यानी युवा आबादी का आकार वैश्विक औसत से ज्यादा है और फ्लिपकार्ट इस नई पेशकश के साथ करोड़ों की तादाद में नए ग्राहकों पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

40,000 से ज्यादा उत्पाद इस नए ऐप इंटरफेस पर उपलब्ध होंगे, जिनमें वेस्टर्न वियर, एक्सेसरीज और फुटवियर जैसी श्रे​णियां मुख्य रूप से शामिल हैं। स्पॉइल वि​भिन्न डिजाइन का व्यापक संग्रह पेश करेगा।

फ्लिपकार्ट फैशन के उपाध्यक्ष संदीप करवा ने एक साक्षात्कार में कहा, ‘हम अलग ऐप पेश नहीं कर रहे हैं, इसकी वजह यह है कि विश्वास है कि हमारे पास उपभोक्ता आधार का लाभ उठाने के लिए स्वयं फ्लिपकार्ट पर व्यापक अवसर हैं। मौजूदा समय में, फ्लिपकार्ट फैशन का 25 प्रतिशत से ज्यादा ग्राहक आधार में जेन जेड शामिल हैं, जो 25 साल तक की उम्र के हैं।’

भारत के पास मौजूदा समय में वै​श्विक तौर पर तीसरा सबसे बड़ा ऑनलाइन खरीदार आधार है। बेन ऐंड कंपनी द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, प्रत्येक तीन ऑनलाइन खरीदारों में से एक जेन जेड है और ये खरीदार मुख्य तौर पर ऑनलाइन श्रेणी के तौर पर सबसे पहले फैशन श्रेणी में खरीदारी करते हैं। मैकिंसे द्वारा जारी एक ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि जेन जेड खास कपड़ों को पसंद करते हैं, दूसरों से अलग दिखना चाहते हैं और बदलते स्टाइल पर जोर देते हैं।

जेन जेड को इंटरनेट-फर्स्ट जेनरेशन के नाम से भी जाना जाता है और ये अपनी फैशन पसंद को लेकर कई कारकों से प्रभावित होते हैं। इनमें वै​श्विक फैशन कार्यक्रम, ओटीटी कंटेंट, उनके पसंदीदा अंतरराष्ट्रीय पॉप स्टार और पॉप कल्चर इवेंट्स मुख्य रूप से शामिल हैं। यह नई पीढ़ी मूल्य को लेकर भी काफी सजग रहती है, जो उनके निर्णय लेने की प्रक्रिया में अहम योगदान देता है। टेक्नोलॉजी और अनुभव ऐसे अन्य कारक हैं जो जेन जेड खरीदारी के अनुभव को खास बनाते हैं।

Advertisement
First Published - August 17, 2023 | 10:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement