facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

डिजिटल भुगतान की पेशकश बढ़ाएगा Flipkart का UPI हैंडल

Advertisement

Axis Bank द्वारा संचालित Flipkart UPI शुरुआत में ऐंड्रॉयड के उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध होगा।

Last Updated- March 03, 2024 | 10:37 PM IST
Flipkart

Flipkart UPI Service launch: ई-कॉमर्स फर्म फ्लिपकार्ट ने सभी ग्राहकों के लिए अपनी डिजिटल भुगतान पेशकश का ज्यादा विस्तार करने के लिए अपना यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) हैंडल पेश किया है। इनमें फ्लिपकार्ट के 50 करोड़ से ज्यादा ग्राहक शामिल हैं।

यूपीआई शुरू होने के बाद विशिष्ट ग्राहक अनुभव प्रदान करने के लिए सुपरकॉइन्स, कैशबैक, माइलस्टोन लाभ और ब्रांड वाउचर जैसी लॉयल्टी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

ऐक्सिस बैंक द्वारा संचालित फ्लिपकार्ट यूपीआई शुरुआत में ऐंड्रॉयड के उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध होगा। ग्राहक अब @एफकेऐ​क्सिस हैंडल से यूपीआई के लिए पंजीकरण कर सकते हैं और फ्लिपकार्ट ऐप का उपयोग करके पैसे का हस्तांतरण और चेकआउट भुगतान कर सकते हैं।

फ्लिपकार्ट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (फिनटेक और पेमेंट्स ग्रुप) धीरज अनेजा ने कहा कि फ्लिपकार्ट यूपीआई डिजिटल रूप से सशक्त समाज को आकार देने के प्रति हमारे समर्पण को बताता है और देश के डिजिटल विकास में अग्रणी उत्प्रेरक के रूप में हमारी भूमिका की पुष्टि करता है।

यूपीआई की इस पेशकश से उपयोगकर्ता सहज रूप से इस प्लेटफॉर्म से जुड़ सकेंगे और फ्लिपकार्ट मार्केटप्लेस के बाहर-भीतर ऑनलाइन और ऑफलाइन व्यापारिक लेनदेन के लिए इस सुविधा का आसानी से लाभ उठा सकेंगे। यह रीचार्ज और बिल भुगतान के लिए वन-क्लिक और तीव्र कार्यक्षमता भी पेश करता है।

Advertisement
First Published - March 3, 2024 | 10:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement