facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Flixbus अगले साल भारतीय बाजार में रखेगी कदम

Advertisement
Last Updated- May 25, 2023 | 10:16 PM IST

दुनिया भर में सस्ती और आरामदायक यात्रा सुविधा देने वाली कंपनी फ्लिक्स (Flixbus) ने भारत में भी अपनी सेवाएं शुरू करने की घोषणा की है। पहली इंटरसिटी सेवा की शुरुआत साल 2024 में होने की उम्मीद है।

यूरोप, अमेरिका और तुर्की में सफलतापूर्वक सेवाएं देने के बाद कंपनी अब अपने अनूठे व्यवसाय मॉडल को दुनिया के सबसे बड़े बस बाजारों में से एक भारत में लाने का लक्ष्य बना रही है। कंपनी चिली में 2023 की दूसरी छमाही में सेवाएं शुरू करने जा रही है और भारत में 2024 में सेवाएं देगी।

कंपनी का कहना है कि भारत में बसों के परिवहन की रीढ़ बनने तथा यूरोप, तुर्किये और उत्तरी अमेरिका के संयुक्त बाजार से बड़े आकार वाले बाजार की वजह से फ्लिक्स को इस क्षेत्र में विकास की बड़ी संभावनाएं दिख रही हैं, जो सस्ती, टिकाऊ और सुरक्षित लंबी दूरी की बस सेवाएं प्रदान करती है।

फ्लिक्स के सह-संस्थापक और मुख्य कार्याधिकारी (CEO) आंद्रे श्वामलीन ने कहा कि फ्लिक्स विकास करने वाली कंपनी है और वैश्विक स्तर पर विस्तार करना जारी रखेगी। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि भारत दुनिया भर में 42वें देश के रूप में फ्लिक्स नेटवर्क में शामिल होगा। हमारा मिशन हर किसी के लिए किफायती और टिकाऊ यात्रा विकल्प प्रदान करना है और हम भारत में ऐसी सेवाओं की खासी मांग देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि छोटे और मध्य आकार के स्थानीय बस साझेदारों के साथ काम करने का हमारा अनूठा कारोबार मॉडल तथा योजना बनाने, बुकिंग परिचालन और मूल्य निर्धारण के लिए हमारी तकनीक भारत में भी कामयाबी दिलाएगी।

मानकीकरण और सुरक्षा पर अपने दमदार ध्यान से हम इस क्षेत्र में सबसे अधिक प्रतिस्पर्धी बस नेटवर्क का निर्माण करेंगे। हम स्थानीय बाजार में खासा निवेश, रोजगार सृजित करने के इच्छुक हैं।

Advertisement
First Published - May 25, 2023 | 9:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement