facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Hindustan Zinc के OFS का फ्लोर प्राइस 486 रुपये तय, Vedanta की 6,500 करोड़ जुटाने की योजना

Advertisement

यह शेयर बिक्री शुक्रवार को गैर-खुदरा निवेशकों के लिए होगी जबकि सोमवार को खुदरा निवेशकों के लिए, जिन्हें ओएफएस में 10 फीसदी आरक्षण मिला है। कुल 13.37 करोड़ शेयर बेचे जाएंगे।

Last Updated- August 14, 2024 | 11:00 PM IST
Hindustan Zinc

हिंदुस्तान जिंक ने बुधवार को अपने ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के लिए फ्लोर प्राइस 486 रुपये तय करने की घोषणा की। फ्लोर प्राइस बीएसई पर आखिरी बंद भाव 573 रुपये के मुकाबले 15.2 फीसदी कम है।

ओएफएस के जरिये प्रवर्तक वेदांत की योजना 3.17 फीसदी हिस्सेदारी यानी 13.37 करोड़ शेयर बेचने की है। आधार कीमत पर ओएफएस से प्रवर्तक को 6,500 करोड़ रुपये मिलेंगे।

यह शेयर बिक्री शुक्रवार को गैर-खुदरा निवेशकों के लिए होगी जबकि सोमवार को खुदरा निवेशकों के लिए, जिन्हें ओएफएस में 10 फीसदी आरक्षण मिला है। कुल 13.37 करोड़ शेयर बेचे जाएंगे।

जून 2024 के आखिर में वेदांत के पास हिंदुस्तान जिंक की 64.92 फीसदी हिस्सेदारी थी, वहीं केंद्र सरकार के पास 29.54 फीसदी, जिसकी कीमत अभी 2.42 लाख करोड़ रुपये है। सकारात्मक नकदी वाली हिंदुस्तान जिंक देश में जस्ते की सबसे बड़ी उत्पादक है।

अनिल अग्रवाल की अगुआई वाली वेदांत और ब्रिटिश मूल कंपनी वेदांत रिसोर्सेस ने अपना कर्ज घटाने की कोशिश शुरू की है।

जून में वेदांत रिसोर्सेस की इकाई फिनसाइडर इंटरनैशनल देश में सूचीबद्ध वेदांत की 2.6 फीसदी हिस्सेदारी बेचकर 4,184 करोड़ रुपये जुटाए थे, जिसका इस्तेमाल कर्ज घटाने में किया गया। जून के आखिर में वेदांत का शुद्ध कर्ज 61,324 करोड़ रुपये था जबकि सकल कर्ज 78,016 करोड़ रुपये। 31 मार्च को वेदांत रिसोर्सेस का कर्ज करीब 6 अरब डॉलर था।

जुलाई में वेदांत ने पात्र संस्थागत नियोजन के जरिये 400 रुपये के भाव पर 19.31 करोड़ नए शेयर जारी कर 8,500 करोड़ रुपये जुटाए थे।

जुलाई के आखिर में ग्लोबल रेटिंग एजेंसी एसऐंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने वेदांत रिसोर्सेस की रेटिंग बढ़ाकर बी कर दी थी।

Advertisement
First Published - August 14, 2024 | 11:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement