facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Flutura-Accenture Deal : फ्लुचुरा का अधिग्रहण कर रही एक्सेंचर, सौदे की शर्तों का नहीं किया खुलासा

Advertisement
Last Updated- March 21, 2023 | 10:34 PM IST
Flutura-Accenture Deal: Accenture acquiring Flutura, did not disclose the terms of the deal
BS

एनवाईएसई पर सूचीबद्ध आईटी फर्म एक्सेंचर (Accenture) ने आज औद्योगिक कृत्रिम मेधा (AI) कंपनी फ्लुचुरा (Flutura) का अधिग्रहण करने की घोषणा की। इसका मुख्यालय बेंगलूरु में है। सौदे की वित्तीय जानकारी का खुलासा नहीं किया गया है।

यह भारत में डेटा और AI क्षेत्र में एक्सेंचर का तीसरा अधिग्रहण होगा क्योंकि यह डेटा और AI क्षमताओं का निर्माण कर रही है। इसने वर्ष 2021 और वर्ष 2020 में भारत की स्थित ब्रिजी2आई और बाइट प्रोफेसी का अधिग्रहण किया था। पिछले साल इसने जापान में डेटा साइंस कंपनी एलबर्ट का अधिग्रहण किया था।

हाल में AI क्षेत्र में किए गए अधिग्रहणों में ऑस्ट्रेलिया की एनालिटिक्स8, फ्रांस की सेंटेलिस, स्पेन की प्रागसिस बिडूप, ब्रिटेन की मुडैनो तथा अमेरिका की क्लैरिटी इनसाइट्स, एंड-टु-एंड एनालिटिक्स और कोर कॉम्पिट का अधिग्रहण शामिल है।

फ्लुचुरा औद्योगिकी संयंत्रों, रिफाइनरियों और आपूर्ति श्रृंखलाओं के प्रदर्शन में इजाफा करने के लिए एक्सेंचर की औद्योगिक AI सेवाओं को मजबूत करेगी, साथ ही ग्राहकों को उनके शुद्ध शून्य लक्ष्यों को तेजी से पूरा करने में सक्षम होगी। कंपनी ने कहा कि एक्सेंचर ऊर्जा, रसायन, धातु, खनन और फार्मास्युटिकल उद्योगों के ग्राहकों के लिए फ्लुचुरा की क्षमताओं का उपयोग करने की योजना बना रही है।

फ्लुचुरा में 110 ऐसे पेशेवर हैं, जिन्हें विनिर्माताओं और अन्य परिसंपत्ति-गहन कंपनियों के लिए औद्योगिक डेटा विज्ञान सेवाओं में विशेषज्ञता प्राप्त हैं। इसका AI प्लेटफॉर्म एडवांस्ड एनालिटिक्स के लिए स्वयं-सेवा समाधान प्रदान करता है।

Advertisement
First Published - March 21, 2023 | 10:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement