facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Fly91 ने 4 शहरों के बीच उड़ानों के साथ शुरू किया कमर्शियल ऑपरेशन

Advertisement

क्षेत्रीय विमानन कंपनी ने सोमवार को बेंगलूरु से सिंधुदुर्ग के लिए भी अपनी पहली उड़ान का परिचालन किया।

Last Updated- March 18, 2024 | 9:51 PM IST
Fly91

देश के विमानन क्षेत्र में हाल में उतरने वाली विमानन कंपनी फ्लाई91 ने सोमवार को यहां से बेंगलूरु के लिए पहली उड़ान भरते ही वाणिज्यिक परिचालन शुरू कर दिया। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि यह उड़ान गोवा के मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सुबह 7.55 बजे बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के लिए रवाना हुई।

क्षेत्रीय विमानन कंपनी ने सोमवार को बेंगलूरु से सिंधुदुर्ग के लिए भी अपनी पहली उड़ान का परिचालन किया। कंपनी ने 1,991 रुपये के विशेष किराये (सभी कर समेत) की पेशकश की है। उन्होंने कहा कि शुरुआती ऑफर फ्लाई91 के सभी उड़ान क्षेत्रों पर लागू होगा।

वाणिज्यिक परिचालन शुरू होने पर फ्लाई91 के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्य अधिकारी मनोज चाको ने कहा कि वाणिज्यिक उड़ान का शुभारंभ एयरलाइन की भारत को इस तरह से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। कंपनी प्रवक्ता ने कहा कि फ्लाई91 शुरुआत में गोवा, हैदराबाद, बेंगलूरु और सिंधुदुर्ग के बीच उड़ान की पेशकश कर रही है।

कंपनी की अप्रैल में अगाती, जलगांव और पुणे के लिए परिचालन शुरू करने की योजना है। उन्होंने कहा कि एयरलाइन सोमवार, शुक्रवार और शनिवार को गोवा और बेंगलूरु के बीच उड़ानों का परिचालन करेगी। बेंगलूरु और सिंधुदुर्ग के बीच प्रति सप्ताह इतनी ही उड़ानें संचालित की जाएंगी। कंपनी गोवा और हैदराबाद के बीच और सिंधुदुर्ग और हैदराबाद के बीच भी सप्ताह में दो बार उड़ान भरेगी।

Advertisement
First Published - March 18, 2024 | 9:51 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement