facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

FMCG कंपनियों को ग्रामीण बाजार में सुधार की उम्मीद, मार्केटिंग खर्च बढ़ाया

Advertisement
Last Updated- February 05, 2023 | 7:45 PM IST
FMCG GST rate Cut

प्रमुख FMCG कंपनियों का मानना है कि मांग में गिरावट का दौर थम गया है और ग्रामीण बाजारों में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। रोजमर्रा की जरूरतों के सामान को FMCG श्रेणी में रखा जाता है। गौरतलब है कि पिछली कुछ तिमाहियों में FMCG उत्पादों का ग्रामीण बाजार दबाव में रहा है।

एचयूएल, गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (जीसीपीएल), डाबर, मैरिको और इमामी जैसी कंपनियों ने जिंस कीमतों में दबाव कम होने की बात कही है। इनका कहना है कि उन्हें आगे चलकर खपत में धीरे-धीरे सुधार की उम्मीद है और वे विज्ञापन एवं प्रचार (एएंडपी) में निवेश बढ़ा रही हैं।

इन कंपनियों ने 31 दिसंबर, 2022 को समाप्त तीसरी तिमाही में शहरी बाजारों में वृद्धि दर्ज की है। इसके अलावा आधुनिक व्यापार माध्यमों और ई-कॉमर्स में भी वृद्धि दर्ज की गई है। दूसरी ओर किराना स्टोर जैसे पारंपरिक व्यापार माध्यमों की बिक्री सपाट रही।

FMCG उद्योग में ग्रामीण बाजार की लगभग 35 फीसदी हिस्सेदारी है और इनमें तीसरी तिमाही के दौरान सुस्ती बनी रही। हालांकि, कंपनियों ने कहा कि वे अच्छी कृषि पैदावार, उच्च कृषि आय और सरकारी प्रोत्साहन जारी रहने के कारण सुधार के संकेत देख रही हैं।

घरेलू कंपनी डाबर ने कहा कि मुद्रास्फीति के दबाव का प्रभाव ग्रामीण बाजारों में अधिक स्पष्ट था। डाबर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहित मल्होत्रा ​​ने कहा, ‘हम मानते हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में मांग में गिरावट का असर कम हो गया है। अब हम मांग में सुधार के कुछ संकेत देख रहे हैं।’

यह भी पढ़ें: रीपो रेट में चौथाई प्रतिशत की और वृद्धि कर सकता है रिजर्व बैंक : विशेषज्ञ

मैरिको लिमिटेड ने कहा कि फसल बुवाई उत्साहजनक रहने से ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार की उम्मीद है। मैरिको के प्रबंध निदेशक और सीईओ सौगत गुप्ता ने कहा, ‘चूंकि परिचालन माहौल अनुकूल होने की उम्मीद है, इसलिए हम अपने ब्रांडों में लगातार निवेश करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।’

इमामी के अनुसार तीसरी तिमाही के दौरान FMCG क्षेत्र की मांग सुस्त रही। कंपनी ने मार्केटिंग पर 153 करोड़ रुपये खर्च किए।

Advertisement
First Published - February 5, 2023 | 7:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement