facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ग्रामीण क्षेत्रों में FMCG की मांग रही धीमी, शहरी क्षेत्रों में कमी और तेज़

Advertisement

मार्च तिमाही में FMCG उद्योग की वृद्धि 11 प्रतिशत, छोटे पैक की ओर बढ़ी उपभोक्ताओं की रुचि

Last Updated- May 08, 2025 | 10:33 PM IST
Reliance's high-margin strategy: Preparation to dominate the chips, namkeen and biscuits market Reliance की हाई-मार्जिन रणनीति: चिप्स, नमकीन और बिस्कुट बाजार में धाक जमाने की तैयारी

मार्च तिमाही के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ता वस्तुओं की मांग धीमी रही। लेकिन शहरी क्षेत्रों के मुकाबले यह वृद्धि चार गुना तेज रही। बाजार अनुसंधान क्षेत्र की कंपनी नीलसनआईक्यू ने आज यह जानकारी दी। ग्रामीण भारत में दैनिक उपभोक्ता वस्तुओं (एफएमसीजी) की मांग मार्च तिमाही के दौरान 8.4 प्रतिशत रही, जबकि अक्टूबर-दिसंबर 2024 में यह 9.2 प्रतिशत थी। शहरी मांग में वृद्धि घटकर 2.6 प्रतिशत रह गई जो अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में यह 4.2 प्रतिशत थी।

मार्च तिमाही के दौरान एफएमसीजी उद्योग की कुल वृद्धि 11 प्रतिशत रही जो मात्रा में 5.1 प्रतिशत और मूल्य में 5.6 प्रतिशत की वृद्धि से संभव हुई। नीलसनआईक्यू (जिसे पहले नीलसन नाम से जाना जाता था) ने कहा, ‘मात्रा वृद्धि की तुलना में इकाई वृद्धि से पता चलता है कि उपभोक्ताओं की छोटे पैक की ओर रुख बढ़ रहा है।’ एफएमसीजी कंपनियों ने शहरी मांग में मंदी के बारे में बताया है। गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्य अधिकारी सुधीर सीतापति ने मई की शुरुआत में बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया था कि उन्हें उम्मीद है कि शहरी मांग 12 से 18 महीनों में सुधर जाएगी। कंपनियों ने कहा है कि उपभोक्ता छोटे पैक खरीद रहे हैं।

नीलसनआईक्यू इंडिया के प्रमुख (उपभोक्ता सफलता – एफएमसीजी) रूजवेल्ट डिसूजा ने कहा, ‘एफएमसीजी क्षेत्र मिलेजुले संकेत दे रहा है – जहां सभी श्रेणियों में मात्रा वृद्धि धीमी हो रही है, वहीं गैर-खाद्य श्रेणियां अब भी खाद्य श्रेणी से आगे चल रही हैं। कुल मिलाकर महंगाई कम हो रही है, लेकिन खाद्य तेल के अधिक दामों ने मुख्य खाद्य पदार्थों को महंगा बनाया हुआ है।’

Advertisement
First Published - May 8, 2025 | 10:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement