facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

त्योहारों में बढ़ रही FMCG की बिक्री, किराना स्टोरों ने स्टॉक बढ़ाया

Advertisement

ग्रामीण बाजारों में FMCG उत्पादों की मांग थोड़े समय पहले नरम थी मगर त्योहारी सीजन में अच्छी मांग देखी जा रही है।

Last Updated- November 09, 2023 | 10:13 PM IST
उपभोक्ता सामान बनाने वाली कंपनियों को बिक्री में वृद्धि जारी रहने की उम्मीद Consumer goods companies expected to continue increasing sales
Representative Image

दीवाली पर रोजमर्रा के उपभोग वाली वस्तुओं (एफएमसीजी) की मांग में तेजी आने की उम्मीद से किराना स्टोरों ने ऐसे उत्पादों का स्टॉक बढ़ा लिया है।

रिटेल इंटेलिजेंस फर्म बिजॉम के आंकड़ों से इसका पता चला है। ग्रामीण बाजारों में एफएमसीजी उत्पादों की मांग थोड़े समय पहले नरम थी मगर त्योहारी सीजन में अच्छी मांग देखी जा रही है।

बिजॉम में ग्रोथ एवं इनसाइट्स के प्रमुख अक्षय डिसूजा ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘एफएमसीजी के सभी श्रेणियों में ग्रामीण बाजारों में मांग दो अंक में बढ़ रही है। नमकीन, पेय और डिब्बा बंद खाद्य उत्पादों के गिफ्ट पैक की मांग में सबसे ज्यादा तेजी देखी जा रही है।’

Also read: Dhanteras 2023 : खरीदारी का अच्छा मौका! धनतेरस से पहले 1,000 रुपये सस्ता हुआ सोना, चांदी की चमक भी फीकी पड़ी

उन्होंने कहा, ‘पिछले साल की समान अवधि की तुलना में खाद्य तेलों के दाम में गिरावट के कारण ब्रांडेड जिंसों की आय पर भी असर पड़ा है। इसका कुल एफएमसीजी उद्योग की वृद्धि पर व्यापक असर पड़ा है।’

हालांकि शैम्पू से लेकर मॉइस्चराइजर तक की बिक्री पर दबाव बना हुआ है क्योंकि ग्राहक इन उत्पादों पर ज्यादा खर्च करने से परहेज कर रहे हैं।

डिसूजा ने कहा, ‘यह स्पष्ट है कि इस साल भी दीवाली के दौरान रिटेल स्टोरों में उत्पादों की अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष करना होगा। वास्तविक खपत निर्धारित करने के लिए हमें उत्पादों की बिक्री का इंतजार करना होगा। यह अगले महीने स्पष्ट हो जाएगा क्योंकि हमारी नजर स्टोरों में स्टॉक पर होगी।’

Advertisement
First Published - November 9, 2023 | 10:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement