facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बगैर ब्रांड वाले नमकीन पर 12 प्रतिशत जीएसटी

Advertisement

अनब्रांडेड नमकीन और इस तरह के अन्य उत्पादों जैसे आलू के चिप्स, भुजिया और गठिया पर 12 प्रतिशत GST लगेगा, न कि 5 प्रतिशत

Last Updated- February 10, 2023 | 10:57 PM IST
GST

अनब्रांडेड नमकीन और इस तरह के अन्य उत्पादों जैसे आलू के चिप्स, भुजिया और गठिया पर 12 प्रतिशत वस्तु एवं सेवा कर (GST) लगेगा, न कि 5 प्रतिशत। गुजरात अथॉरिटी आफ एडवांस रूलिंग (AAR) ने यह व्यवस्था दी है।

प्रजापति केवल दिनेशभाई ने उपरोक्त उल्लिखित खाद्य पदार्थों पर जीएसटी के बारे में AAR से जानकारी मांगी और एएआर से कहा कि उनके उत्पाद गैर ब्रांडेड हैं, इसलिए उन पर 5 प्रतिशत जीएसटी लगाया जाना चाहिए।

विभिन्न उत्पादों पर जीएसटी की दर हार्मोनाइज्ड सिस्टम नॉमनक्लेचर (HSM) कोड के आधार पर तय होती है। आवेदक ने कहा कि नमकीन 210690 मद के तहत आता है, इसलिए इस पर 5 प्रतिशत जीएसटी होना चाहिए।

AAR ने पाया कि नमकीन को CGST Act के तहत परिभाषित नहीं किया गया है। इसके अलावा आवेदक पैकेजिंग में खाद्य वस्तुओं की सप्लाई करना चाहता है। इस तरह से कथित उत्पाद प्री पैकेज्ड और लेबल्ड माना जाएगा।  इस तरह से इन उत्पादों पर 12 प्रतिशत कर लगेगा, जैसा कि वित्त मंत्रालय ने पिछले साल अधिसूचित किया है। इस अधिसूचना से दरें पिछले 18 जुलाई से संशोधित कर दी गई थीं और जीएसटी परिषद के फैसले के मुताबिक प्री पैकेज्ड और लेबल्ड उत्पादों को 5 प्रतिशत जीएसटी के दायरे से बाहर कर दिया गया था।

Advertisement
First Published - February 10, 2023 | 10:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement