facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भीषण गर्मी से मदर डेयरी की बिक्री में 30% से ज्यादा उछाल, आइसक्रीम-दही की मांग बढ़ी

Advertisement

अब लोगों की पसंद साफ तौर पर किसी ब्रांड और साफ-सुथरे उत्पाद की ओर है। इसलिए मदर डेयरी के दमदार और भरोसेमंद ब्रांड होने के नाते हमें ऐसी मांग मिली है

Last Updated- June 02, 2026 | 10:39 PM IST
Mother Dairy

देश में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण उपभोक्ताओं का ध्यान आइसक्रीम, छाछ और दही जैसे ठंडे उत्पादों की ओर बढ़ा है। इससे गर्मी के इस मौसम में मदर डेरी की बिक्री में तेजी आई है। राष्ट्रीय डेरी विकास बोर्ड और मदर डेरी के चेयरमैन डॉ. मीनेश शाह ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘हमने आइसक्रीम, छाछ और दही वाले उत्पादों में 30 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि देखी है, जिनका गर्मी में सबसे अधिक उपभोग होता है। यह ऐसा रुझान है जिसे हमने पिछले तीन से चार वर्षों में, विशेष रूप से कोविड के बाद बढ़ते हुए देखा है।’

उन्होंने कहा, ‘अब लोगों की पसंद साफ तौर पर किसी ब्रांड और साफ-सुथरे उत्पाद की ओर है। इसलिए मदर डेयरी के दमदार और भरोसेमंद ब्रांड होने के नाते हमें ऐसी मांग मिली है। कई बार तो ऐसा भी होता है कि हम स्टॉक पूरा करने नहीं पाते, क्योंकि मांग बहुत ज्यादा होती है। गर्मियों का मौसम हमारे लिए सचमुच बहुत अच्छा रहता है। हमें उम्मीद है कि यह रुझान आगे भी रहेगा।’ इस डेयरी को-ऑपरेटिव का ध्यान स्वस्थ उत्पाद पेश करने पर रहेगा और उसकी पेशकश अधिक प्रोटीन तथा कम से लेकर चीनी के शून्य स्तर पर केंद्रित होगी, क्योंकि वह मौजूदा रुझान का लाभ उठाना चाहती है।

आगे किसी भी मूल्य वृद्धि की संभावना के बारे में शाह ने कहा कि इस को-ऑपरेटिव की निकट भविष्य में कीमतों में बढ़ोतरी की कोई योजना नहीं है। उसने हाल में मई से प्रति लीटर दूध की कीमत में 2 रुपये की वृद्धि की थी। शाह ने कहा, ‘दुर्भाग्य से मूल्य वृद्धि भू-राजनीतिक समस्याओं से चलती है, जिसके कारण हमारी अधिकांश पैकिंग सामग्री और कुछ कच्चे माल की इनपुट लागत में 30 से 35 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। लेकिन फिलहाल हम उन बढ़ोतरी को वहन कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि निकट भविष्य में स्थिति इसी पर बनी रहेगी।’

मदर डेरी ने मंगलवार को मिट्टी में प्राकृतिक रूप से विघटित होने वाली दूध की थैली पेश की। कंपनी विश्व पर्यावरण दिवस यानी 5 जून से दिल्ली-एनसीआर में अपने काऊ मिल्क संस्करण के जरिये पैकेजिंग का यह नवाचार पेश करेगी। इसमें नए पैक डिजाइन भी शामिल होंगे।

Advertisement
First Published - June 2, 2026 | 10:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement