facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

आम आदमी की जेब पर दोहरी मार: साबुन से लेकर बिस्किट तक, अब FMCG उत्पाद भी होंगे महंगे

Advertisement

पश्चिम एशिया युद्ध से कच्चे तेल और पाम तेल की कीमतें बढ़ने के कारण एफएमसीजी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियां उत्पादों के दाम बढ़ाने की तैयारी कर रही हैं

Last Updated- March 29, 2026 | 9:56 PM IST
FMCG
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

प​श्चिम ए​शिया में जारी संघर्ष का असर रोजमार्रा के उपभोग का सामान बनाने वाली एफएमसीजी कं​पनियों पर भी दिख रहा है। कई एफएमसीजी कंपनियां कीमतों में वृद्धि का फैसला करने से पहले कच्चे तेल की कीमतों पर नजर रख रही हैं। हालांकि कुछ फर्में अपने उत्पादों के दाम एक अंक में बढ़ाने पर विचार कर रही हैं। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स क्षेत्र की कंपनियों ने ग्राहकों पर मूल्य वृद्धि का भार डालना शुरू कर दिया है।

पश्चिम एशिया में संघर्ष और कच्चे माल की कमी की बढ़ती आशंका के कारण प्लास्टिक जैसे कच्चे तेल से प्राप्त उत्पादों और पाम तेल की कीमतों में वृद्धि हुई है।

एक कंपनी के कार्या​धिकारी ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि निकट भविष्य में 3 से 4 फीसदी मूल्य वृद्धि की आशंका है। उन्होंने कहा, ‘यदि संघर्ष एक महीने और जारी रहा तो कच्चे माल और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के आधार पर मूल्य वृद्धि का एक और दौर शुरू हो सकता है। पारले प्रोडक्ट्स ने अपने उत्पादों के दाम बढ़ाने से पहले स्थिति पर कड़ी नजर रखने की बात कही है।

पारले प्रोडक्ट्स के उपाध्यक्ष मयंक शाह ने बताया, ‘हमने बातचीत का कच्चे तेल की कीमतों पर प्रभाव देखा है और ग्राहकों के लिए किसी भी मूल्य वृद्धि करने से पहले हम स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि स्थिति जल्द सुलझ जाएगी।’

लाहौरी जीरा बनाने वाली चंडीगढ़ की आर्चियन फूड्स ने कहा कि रेजिन की कीमतों में वृद्धि कंपनी को वितरकों के लिए कीमतें बढ़ाने के लिए मजबूर कर सकती है। कंपनी के सह-संस्थापक और सीईओ सौरभ मुंजाल ने कहा, ‘अगले सप्ताह तक स्थिति सामान्य नहीं हुई तो मार्जिन बचाने के लिए हमें वितरक के लिए कीमतें बढ़ानी पड़ सकती हैं।’

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों पर ज्यादा असर पड़ा है इसलिए इस क्षेत्र में उत्पादों के दाम बढ़ रहे हैं। गोदरेज एंटरप्राइजेज समूह के अप्लायंसेज कारोबार के कारोबार प्रमुख और कार्यकारी उपाध्यक्ष कमल नंदी ने कहा, ‘डिजाइन और मॉडल में उपयोग किए जाने वाले कच्चे माल के आधार पर कीमतों में 7 से 10 फीसदी की वृद्धि होगी।’ ब्लूस्टार और हायर जैसी कंपनियों ने भी अपने एसी की कीमतों में 15फीसदी तक की वृद्धि की है।

Advertisement
First Published - March 29, 2026 | 9:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement