facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

FMCG कंपनियों को अप्रैल-जून तिमाही में सिंगल डिजिट रेवेन्यू ग्रोथ की उम्मीद

Advertisement

मैरिको ने कहा कि जून तिमाही में उसका एकीकृत राजस्व उच्च एकल अंक में बढ़ा, जबकि घरेलू व्यवसाय ने क्रमिक आधार पर मामूली वृद्धि दर्ज की।

Last Updated- July 07, 2024 | 2:16 PM IST
fmcg
Representative Image

रोजमर्रा की जरूरतों का सामान (FMCG) बनाने वाली कंपनियों को चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही के दौरान मार्जिन में सुधार की उम्मीद है।

साथ ही इन कंपनियों ने एक अंक की राजस्व वृद्धि का अनुमान जताया है, जिसे ग्रामीण मांग में सुधार और स्थिर शहरी बाजार से मदद मिली है।

डाबर, मैरिको और अदाणी विल्मर जैसी सूचीबद्ध एफएमसीजी कंपनियों ने अपनी ताजा तिमाही सूचना में बताया कि अप्रैल-जून तिमाही में मांग में क्रमिक सुधार हुआ, जो उम्मीद के मुताबिक है।

घरेलू एफएमसीजी निर्माता डाबर को घरेलू बाजार में मध्य-एकल अंक में बिक्री बढ़ने और एकीकृत राजस्व वृद्धि मध्य से उच्च एकल अंक में रहने का अनुमान है। मैरिको ने कहा कि जून तिमाही में उसका एकीकृत राजस्व उच्च एकल अंक में बढ़ा, जबकि घरेलू व्यवसाय ने क्रमिक आधार पर मामूली वृद्धि दर्ज की।

अदाणी विल्मर ने भी जून तिमाही में कुल 13 प्रतिशत की राजस्व वृद्धि दर्ज की। कंपनी ने कहा कि उसके खाद्य और एफएमसीजी कारोबार की बिक्री सालाना आधार पर 23 प्रतिशत बढ़ी।

निर्माताओं को उम्मीद है कि मार्जिन भी सालाना आधार पर बढ़ेगा। ऐसा जिंस कीमतों में नरमी और लागत-बचत पहल के चलते होगा। डाबर ने कहा कि तिमाही के दौरान जिंस कीमतें स्थिर रहीं।

लागत-बचत पहल के कारण सकल मार्जिन में कुछ वृद्धि होने की संभावना है। मैरिको को भी सालाना आधार पर सकल मार्जिन में विस्तार की उम्मीद है।

कंपनी सफोला, पैराशूट, हेयर एंड केयर, निहार और लिवॉन जैसे ब्रांडों का स्वामित्व रखती है। ग्रामीण बाजार की बिक्री के बारे में, डाबर ने कहा कि जून तिमाही में उसने मांग के रुझान में क्रमिक सुधार देखा और उन क्षेत्रों से वृद्धि में तेजी आई।

Advertisement
First Published - July 7, 2024 | 2:16 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement