facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

FMCG consumption: दैनिक उपभोग के सामान की खपत दिसंबर तिमाही में घटी- रिपोर्ट

Advertisement
Last Updated- February 02, 2023 | 4:33 PM IST
Reliance's high-margin strategy: Preparation to dominate the chips, namkeen and biscuits market Reliance की हाई-मार्जिन रणनीति: चिप्स, नमकीन और बिस्कुट बाजार में धाक जमाने की तैयारी

रोजमर्रा के उपभोग की वस्तुओं (FMCG) की खपत में चालू वित्त वर्ष की दिसंबर में समाप्त तीसरी तिमाही में भी गिरावट आई है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि उपभोक्ता अब भी मुद्रास्फीतिक दबाव से जूझ रहे हैं, जिसका असर एफएमसीजी क्षेत्र की खपत पर दिखाई दे रहा है।

आंकड़ा विश्लेषक फर्म नीन्सनआईक्यू द्वारा गुरुवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एफएमसीजी उद्योग ने कीमत के हिसाब से 7.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की, लेकिन आकार के लिहाज से इसमें 0.3 प्रतिशत की गिरावट आई।

रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘एफएमसीजी क्षेत्र में मात्रा हिसाब से बिक्री नकारात्मक रही है। हालांकि, क्षेत्र मात्रा और मूल्य के हिसा से कोविड-पूर्व के स्तर से ऊपर बना हुआ है।’’ रिपोर्ट के अनुसार, ग्रामीण बाजार में 2.8 प्रतिशत की गिरावट आई। ग्रामीण बाजार में यह गिरावट की लगातार छठी तिमाही है। हालांकि, शहरी बाजार में एफएमसीजी क्षेत्र की वृद्धि सकारात्मक यानी 1.6 प्रतिशत रही।

खुदरा क्षेत्र (retail sector) में आधुनिक व्यापार माध्यमों में दो अंकीय यानी 23.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई। मात्रा के हिसाब से यह वृद्धि 12.6 प्रतिशत रही।

रिपोर्ट के अनुसार, परंपरागत किराना दुकानों से एफएमसीजी बिक्री 1.5 प्रतिशत घट गई। यह लगातार पांचवीं तिमाही है जबकि किराना दुकानों की बिक्री घटी है।

Advertisement
First Published - February 2, 2023 | 3:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement