facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

FMCG, आइसक्रीम कंपनियों को इस गर्मी में तगड़ी मांग रहने की उम्मीद

Advertisement
Last Updated- March 05, 2023 | 3:00 PM IST
FMCG GST rate Cut

इस बार गर्मी का मौसम समय से पहले ही शुरू हो जाने से आइसक्रीम और शीतल पेय उत्पादों की मांग बढ़ने लगी है। ऐसी स्थिति में रोजमर्रा के उपभोग वाले उत्पाद बनाने वाली एफएमसीजी और दुग्ध उत्पाद कंपनियों को इन उत्पादों की बिक्री में दहाई अंक में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

कोविड महामारी के समय लगे प्रतिबंध हटने के बाद इस गर्मी में उपभोक्ताओं की आवाजाही बढ़ने से भी उत्पादों की बिक्री में लाभ मिलेगा। इससे घर से बाहर होने वाले उत्पादों के खंड को भी दो साल के अंतराल के बाद बिक्री में उछाल की उम्मीद है। कंपनियां इस साल अपने उत्पादों की भारी मांग की उम्मीद करते हुए नई और अनूठी पेशकश लेकर आ रही हैं और इसके लिए उत्पादन भी शुरू कर दिया गया है। प्रमुख दुग्ध उत्पाद और आइसक्रीम कंपनी मदर डेयरी ने कहा कि वह तापमान बढ़ने के साथ अभी से उत्पादों की मांग में उछाल देख रही है और यह रुझान आगे भी बना रहेगा।

कंपनी के प्रबंध निदेशक मनीष बंदलिश ने कहा, “हमने विभिन्न माध्यमों पर मांगों में वृद्धि को देखते हुए अपना भंडारण बढ़ा दिया है।” अच्छे मौसम की उम्मीद करते हुए एफएमसीजी कंपनियों ने विज्ञापनों पर भी खर्च बढ़ा दिया है।

शीतल पेय कंपनी पेप्सिको ने कहा कि वह गर्मी जल्दी आने से काफी उत्साहित है और 2023 में पेय उद्योग के लिए यह महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

पेप्सिको इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शीतलपेय) जॉर्ज कोवूर ने कहा, “हम आशांवित हैं कि हमारे उत्पाद गर्मी से बेहाल उपभोक्ताओं की मांग पर खरा उतरने में सफल रहेंगे।” इसी तरह डाबर इंडिया ने भी पेय एवं ग्लूकोज उत्पादों की बिक्री बढ़ने की उम्मीद जताई है।

कंपनी के मुख्य परिचालन अधिकारी आदर्श शर्मा ने कहा कि अभी से उत्पादों की मांग बढ़ने लगी है और इसे देखते हुए स्टॉक को बढ़ाया जाने लगा है।

Advertisement
First Published - March 5, 2023 | 3:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement