facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

ITC पर भारी पड़ा सिर्फ 2 ग्राम वजन, एक बिस्किट के लिए देने पड़े 1 लाख रुपये

Advertisement

उपभोक्ता ने FMCG कंपनी ITC के खिलाफ शिकायत दर्ज की और कहा कि कंपनी ने 16 की जगह केवल 15 बिस्किट दिए थे।

Last Updated- September 07, 2023 | 2:59 PM IST
penalty

जागो ग्राहक जागो, अपने अधिकारों को पहचानो! इस नारे को चैन्नई के एक उपभोक्ता ने बहुत तवज्जो देते हुए अपने अधिकार का सही इस्तेमाल किया है। हालांकि, इसका खामियाजा एक 113 साल पुरानी FMCG कंपनी ITC को एक लाख रुपये का भुगतान करके उठाना पड़ा है।

आईए, जानते हैं क्या है मामला…

चेन्नई के एक कस्टमर ने FMCG कंपनी ITC Sunfeast Marie Light ब्रांड का एक बिस्किट का पैकेट खरीदा था। इस पैकेट में कुल 16 बिस्किट होते हैं। लेकिन जब कस्टमर ने यह बिस्किट का पैकेट खोला तो इसमें केवल 15 बिस्किट निकले। फिर क्या, चेन्नई के इस जागरूक ग्राहक ने अपने अधिकार का सही इस्तेमाल करते हुए मद्रास कंज्यूमर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

यह भी पढ़ें : Reliance Retail की Alia Bhatt के फैशन ब्रांड संग भागीदारी

क्या लगाया आरोप?

उपभोक्ता ने FMCG कंपनी ITC के खिलाफ शिकायत दर्ज की और कहा कि कंपनी ने 16 की जगह केवल 15 बिस्किट दिए थे। उसने कहा कि एक बिस्किट की कीमत लगभग 75 पैसे होती है। कंपनी एक पैकेट में एक बिस्किट कम देकर ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी कर रही है।

ITC कंपनी ने क्या कहा?

इस मामले पर कंपनी ने बयान दिया कि पैकेट में बिस्किट की काउंटिंग नहीं होती, बल्कि वजन के आधार पर बिस्किट पैकट बेचा जाता है।

वजन में पाया गया अंतर

जिस बिस्किट के पैकेट को लेकर शिकायत दर्ज की गई थी उसका वजन 74 ग्राम होता है, लेकिन जांच के दौरान 72 ग्राम निकला। जिसके बाद मद्रास कंज्यूमर कोर्ट ने कंपनी पर 1 लाख रुपये का हर्जाना लगाया गया।

यह भी पढ़ें : FMCG का ग्रामीण बिक्री पर जोर

Advertisement
First Published - September 7, 2023 | 1:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement