facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

LT Foods Q1 Results: Q1 में 20% रेवेन्यू ग्रोथ और 9% मुनाफे के साथ कंपनी ने दिखाया दमदार परफॉर्मेंस

Advertisement

बीती तिमाही कंपनी का ग्रॉस प्रॉफिट 24% बढ़कर 867 करोड़ रुपये और कैश प्रॉफिट 12% की बढ़ोतरी के साथ 221 करोड़ रुपये रहा।

Last Updated- July 25, 2025 | 8:21 PM IST
LT Foods
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारतीय मूल की वैश्विक FMCG कंपनी LT Foods ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (Q1) में शानदार रिजल्ट पेश किया है। बीती तिमाही में कंपनी का कुल रेवेन्यू 20% की बढ़ोतरी के साथ 2,501 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल समान तिमाही में यह आंकड़ा 2,088 करोड़ रुपये था। वहीं, EBITDA 17% बढ़कर 302 करोड़ रुपये रहा।

अगर बात कंपनी के मुनाफे की करें तो बीती तिमाही कंपनी ने 9% की बढ़ोतरी के साथ कुल 169 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। बीते साल की समान तिमाही में कंपनी ने 155 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। वित्त वर्ष 25 की अंतिम तिमाही में कंपनी ने 161 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया था।

कंपनी का ग्रॉस प्रॉफिट 24% बढ़कर 867 करोड़ रुपये और कैश प्रॉफिट 12% की बढ़ोतरी के साथ 221 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल की समान तिमाही में यह क्रमश: 700 करोड़ रुपये और 197 करोड़ रुपये था।

Also Read: Bajaj Finserv Q1 Results: पहली तिमाही में कंपनी को ₹2,789 करोड़ का मुनाफा, आय ₹35,400 के पार

ब्रांड्स और सेगमेंट में जबरदस्त उछाल

LT Foods के प्रमुख ब्रांड्स ‘दावत’ और ‘रॉयल’ ने बीती तिमाही शानदार प्रदर्शन किया। बासमती और स्पेशलिटी राइस सेगमेंट में 18% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। स्नैकिंग सेगमेंट ‘कारी कारी’ में 40% से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई, जबकि ऑर्गेनिक बिजनेस ने 32% की उछाल दिखाई।

रिजल्ट पर कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO अश्विनी अरोड़ा ने कहा, “हमारी ग्रोथ तेजी से आगे बढ़ रही है। वित्त वर्ष 25 में एक बिलियन डॉलर का रेवेन्यू पार करने के बाद, हमने इस तिमाही यानी वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में भी शानदार प्रदर्शन किया। इस तिमाही में हमारा रेवेन्यू 20% बढ़कर 2,501 करोड़ रुपये तक पहुंचा और EBITDA 17% बढ़कर 302 करोड़ रुपये हो गया। ये नतीजे हमारे कंज्यूमर्स के भरोसे और हर घर तक क्वालिटी, असलीपन और इनोवेशन पहुंचाने की हमारी कमिटमेंट को दिखाते हैं।”

Advertisement
First Published - July 25, 2025 | 7:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement