facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Marico को फूड बिजनेस चालू वित्त वर्ष में 850 करोड़ रुपये होने की उम्मीद

Advertisement

मैरिको के तेल ब्रांड सफोला ने सेहतमंद उत्पादों की पेशकश से अपने बाजार को बढ़ाकर लगभग 10,000 करोड़ रुपये के ऊपर पहुंचा दिया है।

Last Updated- July 15, 2023 | 5:41 PM IST
Marico

दैनिक उपभोग के सामान (FMCG) बनाने वाली कंपनी मैरिको (Marico) को चालू वित्त वर्ष में घरेलू बाजार में खाद्य कारोबार 850 करोड़ रुपये हो जाने की उम्मीद है। मैरिको ने हाल ही में जारी अपनी सालाना रिपोर्ट में यह संभावना जताई है।

इस रिपोर्ट के अनुसार, मैरिको के तेल ब्रांड सफोला ने सेहतमंद उत्पादों की पेशकश से अपने बाजार को बढ़ाकर लगभग 10,000 करोड़ रुपये के ऊपर पहुंचा दिया है।

कंपनी ने कहा, “खाद्य उत्पादों से मिलने वाला राजस्व वित्त वर्ष 2022-23 में 600 करोड़ रुपये के करीब पहुंचने के बाद उसे वित्त वर्ष 2023-24 में 850 करोड़ रुपये तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है।”

ये भी पढ़ें : पहली तिमाही में FMCG कंपनियों की राजस्व वृद्धि कम रहने के आसार

मैरिको के पास पैराशूट और हेयर एंड केयर जैसे लोकप्रिय ब्रांड भी हैं। वित्त वर्ष 2022-23 में मैरिको का एकीकृत कारोबार 9,764 करोड़ रुपये रहा।

इसमें उसका घरेलू कारोबार 7,351 करोड़ रुपये का रहा, जो इसके एक साल पहले से थोड़ा अधिक है।

कंपनी के घरेलू कारोबार में खाद्य, निजी देखभाल के प्रीमियम उत्पाद और डिजिटल-फर्स्ट पोर्टफोलियो की हिस्सेदारी को भी वित्त वर्ष 2023-24 में बढ़ाकर 20 प्रतिशत तक ले जाने की योजना है। मार्च में समाप्त वित्त वर्ष में यह हिस्सेदारी 15 प्रतिशत थी।

Advertisement
First Published - July 15, 2023 | 5:41 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement