facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Pepsico के सैकड़ों कर्मचारियों पर छंटनी की तलवार- रिपोर्ट

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 5:59 PM IST

ट्विटर, एमेजॉन, मेटा के बाद अब FMCG सेक्टर की नामी कंपनी पेप्सिको (Pepsico) भी छंटनी करनी की तैयारी में है। आर्थिक मंदी के कारण कंपनी बड़े स्केल पर कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा सकती है।

वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी नॉर्थ अमेरिकी स्नैक और बेवरेजेस डिवीजन में काम करने वाले सैकड़ों कर्मचारियों को नौकरी से निकाल सकती है।

रिपोर्ट के अनुसार, PepsiCo की योजना है कि ऑर्गनाइजेशन को और आसान करना है जिससे की अच्छे तरीके से काम हो सके।

हालांकि, अभी छंटनी को लेकर कंपनी ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

वहीं रिपोर्ट के मुताबिक, लोगों का मानना है कि पेय व्यवसाय में ज्यादा कटौती होगी क्योंकि स्नैक्स यूनिट ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति कार्यक्रम के साथ पहले से ही छंटनी की है।

25 दिसंबर 2021 के आंकड़ों के मुताबिक, पेप्सिको में 3,09,000 कर्मचारी काम करते हैं, जिसमें से 1,29,000 कर्मचारी सिर्फ अमेरिका में हैं।

कंपनी के प्रोडक्ट्स

बता दें कि पेप्सिको लैज़ पौटेटो चिप्स, डोरिटोस और क्वैकर ऑट्स जैसे प्रोडक्ट बनाती है। इसके अलावा कंपनी कोल्ड ड्रिंक्स भी बनाती है।

Advertisement
First Published - December 12, 2022 | 5:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement