facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Paytm के शेयर पर आज रहेगा फोकस, Antfin ब्लॉक डील के जरिए बेच सकता है 3.6% हिस्सेदारी

Advertisement

 इस डील के माध्यम से करीब 2.27 करोड़ शेयरों की बिक्री होगी। बता दें कि ANTFIN की पेटीएम में 13.49 फीसदी की हिस्सेदारी है।

Last Updated- August 25, 2023 | 9:51 AM IST
Paytm

Paytm Share Today: आज यानी शुक्रवार को फिनटेक कंपनी पेटीएम (Paytm) के शेयर में एक्शन देखने को मिल सकता है। खबरों के अनुसार,  जैक मा द्वारा स्थापित एंटफिन (नीदरलैंड्स) होल्डिंग्स ब्लॉक डील के जरिए पेटीएम में 3.6 फीसदी हिस्सेदारी या 23 मिलियन शेयर बेच सकती है।

24 अगस्त को गिरे थे Paytm के शेयर

पटीएम के शेयर गुरुवार को हल्की गिरावट के साथ 904.45 रुपये पर भाव पर बंद हुए था।

आज रहेगा Paytm के शेयर पर फोकस

शेयर बाजार में आज Paytm के शेयरों पर निवेशकों की निगाह रहेगी, क्योंकि ANTFIN करीब 3.6 फीसदी हिस्सेदारी बेचने वाली है।  इस डील के माध्यम से करीब 2.27 करोड़ Paytm Share की बिक्री होगी। बता दें कि ANTFIN की पेटीएम में 13.49 फीसदी की हिस्सेदारी है।

ऐसी संभावना है कि यह डील 880.10 रुपए प्रति शेयर के भाव पर हो सकती है, जो कि गुरुवार के समापन मूल्य से 2.7 प्रतिशत की छूट पर है। सिटीग्रुप को इस सौदे के लिए ब्रोकर नियुक्त किया गया है, जिसका मूल्य कथित तौर पर लगभग 234 मिलियन डॉलर है।

यह भी पढ़ें: Stock Market Today: गिरावट के साथ खुल सकता है शेयर बाजार, ग्लोबल मार्केट में बिकवाली

Bernstein ने दी रेटिंग

Paytm के कारोबार को देखते हुए  ग्‍लोबल ब्रोकरेज हाउस बर्नस्‍टीन (Bernstein) ने  कवरेज शुरु कर दी है। साथ ही कंपनी के शेयर पर आउटपरफॉर्म (Outperform) की रेटिंग दी है। साथ ही शेयर पर लॉन्ग टर्म के लिए 1100 रुपये का अपसाइड टारगेट भी दिया है।

पेटीएम हाल ही में खबरों में था जब इसके संस्थापक और सीईओ विजय शेखर शर्मा ने अपनी 100 प्रतिशत स्वामित्व वाली विदेशी इकाई – रेजिलिएंट एसेट मैनेजमेंट बीवी (Resilient Asset Management B.V.) के माध्यम से न्यू ऐज कंपनी में 10.30 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए एंटफिन (नीदरलैंड्स) होल्डिंग बीवी के साथ एक समझौता किया। इस डील के बाद एंटफिन पेटीएम में सबसे बड़ा शेयरधारक नहीं रहा।

यह भी पढ़ें: कारोबार की संभावनाएं बेहतर होने के बावजूद IT सेक्टर पर कर्मचारियों की ऊंची लागत का दबाव: विश्लेषक

Advertisement
First Published - August 25, 2023 | 9:51 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement