facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Food Industry: बड़ी खाद्य कंपनियों का फिर बढ़ा रसूख

Advertisement

अक्सर छोटी कंपनियां बाजार में तब उतरती हैं जब जिंसों की कीमतों में गिरावट का दौर शुरू होता है और वे कम कीमतों पर सामान की पेशकश कर प्रतिस्पर्द्धा बढ़ा देती हैं।

Last Updated- June 13, 2024 | 10:17 PM IST
food firms

बड़ी खाद्य कंपनियों का दबदबा बाजार में एक बार फिर बढ़ने लगा है। छोटी कंपनियों को टक्कर देने के लिए वे अपने उत्पाद किफायती दाम पर बेच रही हैं। अक्सर छोटी कंपनियां बाजार में तब उतरती हैं जब जिंसों की कीमतों में गिरावट का दौर शुरू होता है और वे कम कीमतों पर सामान की पेशकश कर प्रतिस्पर्द्धा बढ़ा देती हैं।

नील्सनआईक्यू के आंकड़ों के अनुसार जनवरी-मार्च तिमाही में छोटी कंपनियों की बिक्री कमजोर (-4 प्रतिशत) रही थी मगर इसकी तुलना में बड़ी कंपनियों की बिक्री 8 प्रतिशत दर से बढ़ी थी। एनआईक्यू में हेड ऑफ कस्टमर सक्सेस-भारत, रूजवेल्ट डिसूजा ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘खाद्य क्षेत्र में मूल्य स्थिरता बनाए रखने में छोटी कंपनियों को कठिनाई महसूस हो रही है। इससे उनकी बिक्री की रफ्तार धीमी रहती है।’

डिसूजा ने कहा कि गैर-खाद्य श्रेणियों में बड़ी कंपनियों का प्रदर्शन मजूबत जरूर रहा है, इसके बावजूद इस खंड में छोटी कंपनियों ने बिक्री के मामले में उन्हें पीछे छोड़ दिया है। डिसूजा के अनुसार यह अंतर मोटे तौर पर कीमतों के कारण दिखता है।

उन्होंने कहा कि गैर-खाद्य श्रेणियों में छोटे विनिर्माताओं की बिक्री अधिक रही है। डिसूजा के अनुसार उपभोक्ताओं के व्यवहार में बदलाव इसका एक कारण हो सकता है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं के लिए होमकेयर कैटेगरी (घरेलू देखभाल खंड) जैसे लॉन्ड्री और क्लीनर आदि में विकल्प अब बढ़ गए हैं जिससे छोटी कंपनियों को कारोबारी संभावनाएं बढ़ाने में मदद मिली है।

अदाणी विल्मर ने कहा कि खाद्य तेल की कीमतें ऊंचे स्तरों से फिसलने के बाद वह छोटी कंपनियों से बाजार हिस्सेदारी दोबारा झटकने में कामयाब रही है। अदाणी विल्मर में प्रबंध निदेशक आंग्शु मलिक ने कहा, ‘जिंसों की कीमतें ऊंचे स्तरों से नीचे आ चुकी हैं। उपभोक्ता कीमतों को लेकर अब सहज हो गए हैं और अच्छे ब्रांड की बिक्री फिर बढ़ने लगी है। स्थानीय ब्रांडों का प्रदर्शन भी ठीक नहीं रहा है।’

Advertisement
First Published - June 13, 2024 | 10:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement