facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सरकार पहली बार RIL, Tata Power, Adani Power जैसी 5 प्राइवेट फर्मों से 26 अरब डॉलर के निवेश की कर रही बात

Advertisement

भारत सरकार चाहती है कि सभी 5 प्राइवेट कंपनियां न्यूक्लियर पावर क्षेत्र में करीब 44,000 करोड़ रुपये का निवेश करें।

Last Updated- February 20, 2024 | 5:22 PM IST
Nuclear Power

भारत सरकार कॉर्बन उत्सर्जन को कम करने और रिन्यूबल एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए इन दिनों खास जोर दे रही है। इसी तर्ज पर भारत सरकार परमाणु ऊर्जा क्षेत्र (nuclear energy sector) में 26 अरब डॉलर के निवेश को लेकर प्राइवेट कंपनियों से बातचीत कर सकती है। यह जानकारी रॉयटर्स को सरकारी सूत्रों के हवाले से मिली।

कितने रुपये का निवेश करेंगी कंपनियां?

सरकार की योजना बिजली उत्पादन को बढ़ाने और उससे होने वाले कार्बन उत्सर्जन को कम करने की है। इसी लक्ष्य के साथ सरकार यह बड़ा निवेश चाहती है। रॉयटर्स ने बताया कि सरकार जिन 5 प्राइवेट फर्मों से बाचत कर रही है उसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries), टाटा पावर (Tata Power), अदाणी पावर (Adani Power) और वेदांत लिमिटेड (Vedanta Ltd.) शामिल हैं। रॉयटर्स को सरकारी सूत्रों ने यह भी बताया कि सरकार चाहती है कि सभी प्राइवेट कंपनियां 44,000 करोड़ रुपये के करीब का निवेश करें।

NPCIL ने की है बातचीत

सूत्रों ने कहा कि संघीय परमाणु ऊर्जा विभाग (Department of Atomic Energy) और सरकार द्वारा संचालित न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (Nuclear Power Corp of India Ltd-NPCIL) ने निवेश योजना पर पिछले साल प्राइवेट कंपनियों के साथ कई दौर की चर्चा की है।

पहली बार प्राइवेट फर्में करेंगी न्यूक्लियर पावर में इन्वेस्टमेंट

ऐसा पहली बार हो रहा है कि भारत परमाणु ऊर्जा (nuclear power) में प्राइवेट निवेश आमंत्रित कर रहा है। मौजूदा स्थिति के मुताबिक, भारत में 2 फीसदी से भी कम बिजली उत्पादन रिन्यूबल एनर्जी (विंड एनर्जी, सोलर एनर्जी, हाइड्रो पावर) के माध्यम से होता है। सरकार का प्लान कार्बन उत्सर्जन को कम करना है।

अगर प्राइवेट फर्में निवेश करती हैं तो इस फंडिंग से भारत को 2030 तक अपनी इंस्टाल्ड बिजली उत्पादन क्षमता का 50% गैर-जीवाश्म ईंधन का उपयोग करने के अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

सूत्रों ने कहा कि निवेश के साथ, सरकार को 2040 तक 11,000 मेगावाट (मेगावाट) नए न्यूक्लियर पावर उत्पादन क्षमता बनाने की उम्मीद है।

NPCIL के पास वर्तमान में 7,500 मेगावाट की क्षमता का न्यूक्लियर एनर्जी प्लांट है और कंपनी ने अन्य 1,300 मेगावाट के लिए निवेश करने की योजना बनाई है।

फंडिंग के बाद कंपनियों के हिस्से में क्या?

सूत्रों ने कहा कि फंडिंग योजना के तहत प्राइवेट कंपनियां न्यूक्लियर प्लांट में निवेश करेंगी। उन्हें जमीन, पानी का अधिग्रहण भी प्राप्त होगा और प्लांटों के रिएक्टर कॉम्प्लेक्स के बाहर के क्षेत्रों में कंस्ट्रक्शन का काम भी करेंगी।

लेकिन, स्टेशनों के निर्माण, संचालन और उनके फ्यूल मैनेजमेंट का अधिकार NPCIL के पास रहेगा, जैसा कि कानून के तहत परमिशन है।

सरकार नहीं पूरा कर पाई लक्ष्य?

भारतीय कानून प्राइवेट कंपनियों को न्यूक्लियर एनर्जी प्लांट स्थापित करने से रोकता है लेकिन उन्हें कंपोनेंट्स, इक्विपमेंट्स की सप्लाई करने और रिएक्टरों के बाहर काम के लिए कंस्ट्रक्शन कॉन्ट्रैक्ट की परमिशन देता है।

सरकार सालों से अपने न्यूक्लियर एनर्जी क्षमता में बढ़ोतरी लक्ष्य को पूरा नहीं कर पाई है, इसकी मुख्य वजह यह है कि वह न्यूक्लियर फ्यूल सप्लाई नहीं खरीद सकी। हालांकि, 2010 में, भारत ने रीप्रोसेस्ड न्यूक्लियर फ्यूल की सप्लाई के लिए अमेरिका के साथ एक समझौता किया।

भारत के कड़े परमाणु मुआवजा कानूनों ने जनरल इलेक्ट्रिक (General Electric ) और वेस्टिंगहाउस (Westinghouse) जैसे विदेशी पावर प्लांट बिल्डर्स के साथ बातचीत में रुकावट उत्पन्न की है। देश ने 2020 से 2030 तक 2,000 मेगावाट परमाणु ऊर्जा जोड़ने का लक्ष्य टाल दिया है।

Advertisement
First Published - February 20, 2024 | 5:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement