facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Force Motors करेगी 2,000 करोड़ रुपये का निवेश

Advertisement

Force Motors का इरादा आगे चलकर अपनी वैन श्रृंखला का इलेक्ट्रिक संस्करण लाने का है।

Last Updated- February 04, 2024 | 10:38 PM IST
Force Motors plans to invest around Rs 2,000 cr in 3-4 years: MD Firodia
Prasan Firodia, Managing Director, Force Motors

वाहन कंपनी फोर्स मोटर्स ने अगले तीन से चार साल में विभिन्न गतिविधियों पर लगभग 2,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बनाई है। कंपनी के प्रबंध निदेशक प्रसन्न फिरोदिया ने यह जानकारी दी। कंपनी यह निवेश हरित अभियान और इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के विकास पर करेगी। फोर्स मोटर्स वाणिज्यिक और यूटिलिटी वाहनों की श्रृंखला की बिक्री करती है।

कंपनी का इरादा आगे चलकर अपनी वैन श्रृंखला का इलेक्ट्रिक संस्करण लाने का है। फिरोदिया ने बताया ‘कंपनी स्तर पर हम अगले तीन से चार साल में लगभग 2,000 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे।’

उन्होंने ने कहा ‘यह निवेश पारंपरिक इंजन, ईवी, इंजीनियरिंग सुविधाओं को उन्नत करने, अधिक हरित वातावरण में किया जाएगा। कंपनी पूरी मूल्य श्रृंखला में व्यापक रूप से निवेश करेगी।’

कंपनी ने ‘भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो’ में अपने ट्रैवलर इलेक्ट्रिक, अर्बानिया डीजल और ट्रैवलर सीएनजी का प्रदर्शन किया था। कंपनी ने अब विद्युतीकरण अभियान शुरू कर दिया है।

Advertisement
First Published - February 4, 2024 | 10:38 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement