facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

विदेशी बैंकों ने Torrent को 20,000 करोड़ रुपये के लोन की पेशकश की

Advertisement

टॉरंट फार्मा के सीएफओ सुधीर मेनन ने विश्लेषकों को बताया कि संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी) के माध्यम से पूंजी जुटाने की उनकी कोई योजना नहीं है।

Last Updated- June 30, 2025 | 10:52 PM IST
Torrent

टॉरंट समूह ने जेबी केमिकल्स ऐंड फार्मास्युटिकल्स के अधिग्रहण के लिए एचएसबीसी, स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक और बार्कलेज सहित अंतरराष्ट्रीय ऋणदाताओं के एक समूह से 20,000 करोड़ तक की ऋण सुविधा हासिल की है। इस घटनाक्रम से अवगत एक सूत्र ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अहमदाबाद की फार्मास्युटिकल फर्म अपने आगामी ओपन ऑफर की प्रतिक्रिया के आधार पर इस सुविधा के उपयोग की योजना बना रही है। इस ऋण पर 8 प्रतिशत की ब्याज दर तय की गई है जो प्रतिस्पर्धी है।

टॉरंट फार्मा के सीएफओ सुधीर मेनन ने विश्लेषकों को बताया कि संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी) के माध्यम से पूंजी जुटाने की उनकी कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा, ‘मैं 2.5 वर्षों में ऋण चुकाने में सफल रहूंगा और यह काफी सहज लक्ष्य है।’

मेनन ने कहा कि कंपनी को उम्मीद है कि ऋण की दर 8 प्रतिशत से कम रहेगी। टोरेंट केकेआर ऐंड कंपनी से जेबी केमिकल्स में 46.39 प्रतिशत हिस्सेदारी लगभग 11,917 करोड़ रुपये में खरीद रही है। साथ ही वह कर्मचारियों से अतिरिक्त 2.8 प्रतिशत हिस्सेदारी लगभग 719 करोड़ रुपये में खरीदेगी। ये दोनों खरीद 1,600 रुपये प्रति शेयर की दर पर होगी।

Advertisement
First Published - June 30, 2025 | 10:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement