facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Forex Violation Case: अनिल अंबानी की पत्नी टीना फेमा मामले में ED के कटघरे में

Advertisement

अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी के खिलाफ जांच विदेश में कथित अघोषित संपत्तियों के कब्जे और धन के लेनदेन से जुड़ी है।

Last Updated- July 04, 2023 | 12:08 PM IST
File Photo: TIna Ambani

Forex Violation Case: रिलायंस एडीए ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी विदेशी मुद्रा कानून के कथित उल्लंघन से जुड़ी जांच के संबंध में पूछताछ के लिए मंगलवार को यहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुईं और अपना बयान दर्ज कराया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

अनिल अंबानी ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) की धाराओं के तहत सोमवार को मामले में अपना बयान दर्ज कराया और उनके इस सप्ताह के अंत में संघीय एजेंसी के समक्ष पेश होने की संभावना है। सूत्रों ने बताया कि दंपति के खिलाफ जांच विदेश में कथित अघोषित संपत्तियों के कब्जे और धन के लेनदेन से जुड़ी है।

अनिल अंबानी येस बैंक के प्रवर्तक राणा कपूर और अन्य के खिलाफ धनशोधन मामले में 2020 में ईडी के समक्ष पेश हुए थे। पिछले साल अगस्त में, आयकर विभाग ने स्विस बैंक के दो खातों में जमा 814 करोड़ रुपये से अधिक अघोषित धन पर 420 करोड़ रुपये की कर चोरी करने को लेकर काला धन रोधी कानून के तहत अंबानी को एक नोटिस जारी किया था।

बंबई उच्च न्यायालय ने मार्च में, आयकर विभाग के इस कारण बताओ नोटिस पर अंतरिम रोक लगाने का आदेश दिया था।

Advertisement
First Published - July 4, 2023 | 12:08 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement