facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Paytm के पूर्व डायरेक्टर्स ने SEBI संग मामला निपटाया

Advertisement

विजय शेखर शर्मा से जुड़े लाभ प्रकरण में निदेशकों की भूमिका पर सवाल, सेबी के साथ समझौते के बाद मामला हुआ बंद।

Last Updated- January 17, 2025 | 10:06 PM IST
Paytm

पेटीएम की मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस के पूर्व अनुपालन अधिकारी और कंपनी सचिव, पूर्व स्वतंत्र निदेशकों व अन्य निदेशकों ने बाजार नियामक सेबी को कुल 3.32 करोड़ रुपये का भुगतान कर मामला निपटा लिया है। यह मामला कंपनी के प्रबंध निदेशक व मुख्य कार्याधिकारी विजय शेखर शर्मा व उनके रिश्तेदारों को लाभ दिए जाने का फैसला लेते समय पूर्व निदेशकों की नाकामी से जुड़ा हुआ है।

सेटलमेंट के बाद यह मामला अब खत्म हो गया है। आठ व्यक्तियों ने तथ्यों व कानूनी निष्कर्ष को स्वीकार या इनकार किए बिना निपटान के लिए आवेदन किया था। साल 2024 में जारी कारण बताओ नोटिस में बाजार नियामक ने आरोप लगाया था कि नामांकन व पारिश्रमिक समिति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में नाकाम रही और उनका तरीका निष्पक्ष व स्वतंत्र नहीं था।

इसके अलावा निदेशकों पर आरोप था कि उन्होंने गलत बयान और अपूर्ण खुलासे को मंजूरी दी व उस पर हस्ताक्षर किए। बाजार नियामक ने यह भी पाया कि ये निदेशक विवरणिका दाखिल किए जाने के समय बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का हिस्सा थे, जिसमें दस्तावेज अधिकृत थे और कहा गया था कि कंपनी का प्रबंधन प्रोफेशनल लिहाज से होता है और पहचाने जाने योग्य प्रवर्तक नहीं हैं, वहीं शर्मा प्रवर्तक थे।

सेबी की उच्चाधिकार प्राप्त समिति ने निपटान की रकम की सिफारिश की और सेबी की पूर्णकालिक सदस्यों की समिति ने इसे मंजूर किया। कंपनी के खुलासे के मुताबिक, वन97 कम्युनिकेशंस 100 फीसदी सार्वजनिक शेयरधारिता वाली कंपनी है। शुक्रवार को कंपनी का शेयर स्थिर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - January 17, 2025 | 10:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement