facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Fortis Healthcare Ltd को मिला इनकम टैक्स का नोटिस, 89 करोड़ के टैक्स और ब्याज की मांग

Advertisement

फोर्टिस हेल्थकेयर लिमिटेड की मटीरियल सब्सिडियरी फोर्टिस हॉस्पिटल्स लिमिटेड को इनकम टैक्स विभाग से नोटिस मिला है,

Last Updated- March 23, 2024 | 8:59 AM IST
Fortis healthcare

हेल्थकेयर सेक्टर की कंपनी फोर्टिसहेल्थकेयर लिमिटेड की सब्सिडियरी कंपनी फोर्टिस हॉस्पिटल्स लिमिटेड को आयकर विभाग की तरफ से नोटिस मिला है।

इस नोटिस में कंपनी से 89.53 करोड़ रुपये के टैक्स और ब्याज जमा करने की मांग की गई है। इस बारे में कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि फोर्टिस हेल्थकेयर लिमिटेड की मटीरियल सब्सिडियरी फोर्टिस हॉस्पिटल्स लिमिटेड को इनकम टैक्स विभाग से नोटिस मिला है, जिसमें 89.53 करोड़ की मांग की गई है। इस रकम में 9.54 करोड़ रुपये का ब्याज भी शामिल है।

आगे इस बारे में कंपनी ने कहा कि वह इस ऑर्डर पर विचार कर रही है। कंपनी ने ये भी कहा कि आने वाले समय में वह इस पर उचित कार्रवाई करेगी।

ये भी पढ़ें- Fortis Healthcare: बड़े शहरों में अ​धिग्रहण की संभावना का कर रहे आकलन
मुनाफे में कंपनी
फोर्टिस हेल्थकेयर (Fortis Healthcare) ने मंगलवार को मार्च तिमाही के परिणाम घोषित कर दिए हैं। अस्पताल कारोबार में मजबूत प्रदर्शन से मार्च तिमाही में फोर्टिस का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 59 फीसदी बढ़कर 138 करोड़ रुपये हो गया। बता दें कि हेल्थकेयर प्रमुख ने वित्त वर्ष 2021-22 की जनवरी-मार्च तिमाही में 87 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

फोर्टिस हेल्थकेयर ने एक बयान में कहा कि कुल आय चौथी तिमाही में बढ़कर 1,656 करोड़ रुपये हो गई, जो वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में 1,384 करोड़ रुपये थी।

ये भी पढ़ें- अधिग्रहण पर Fortis की नजर, कंपनी चुन सकती है तटस्थ ब्रांड का भी विकल्प

मार्च 2023 में समाप्त तिमाही के लिए, कंपनी का नेट प्रॉफिट वित्त वर्ष 2021-22 के मुकाबले 790 करोड़ रुपये से घटकर 633 करोड़ रुपये रह गया। वहीं कंपनी का EBITDA में 25 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। कंपनी का हॉस्पिटल रेवेन्यू जो कुल आय का 80 फीसदी से अधिक है। बता दें कि रेवेन्यू 29.7 फीसदी साल-दर-साल (YoY) बढ़कर 1,350 करोड़ रुपये हो गया है।

डायग्नोस्टिक्स से कंपनी की इनकम 13.3 फीसदी YoY घटकर 292 करोड़ रुपये हो गई। ऑक्यूपेंसी तिमाही और पूरे साल दोनों के लिए 67 फीसदी तक बढ़ गई है जो कि पिछले वित्त वर्ष में यह 59 फीसदी और 63 फीसदी था।

Advertisement
First Published - March 23, 2024 | 8:59 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement