facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Fortis Healthcare Q4 Results: मार्च तिमाही के नतीजे जारी, 59 फीसदी बढ़ा मुनाफा

Advertisement
Last Updated- May 24, 2023 | 9:27 AM IST
Fortis healthcare

Fortis Healthcare Q4 Results: फोर्टिस हेल्थकेयर (Fortis Healthcare) ने मंगलवार को मार्च तिमाही के परिणाम घोषित कर दिए हैं। अस्पताल कारोबार में मजबूत प्रदर्शन से मार्च तिमाही में फोर्टिस का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 59 फीसदी बढ़कर 138 करोड़ रुपये हो गया। बता दें कि हेल्थकेयर प्रमुख ने वित्त वर्ष 2021-22 की जनवरी-मार्च तिमाही में 87 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

फोर्टिस हेल्थकेयर ने एक बयान में कहा कि कुल आय चौथी तिमाही में बढ़कर 1,656 करोड़ रुपये हो गई, जो वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में 1,384 करोड़ रुपये थी।

मार्च 2023 में समाप्त तिमाही के लिए, कंपनी का नेट प्रॉफिट वित्त वर्ष 2021-22 के मुकाबले 790 करोड़ रुपये से घटकर 633 करोड़ रुपये रह गया।
वहीं कंपनी का EBITDA में 25 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। कंपनी का हॉस्पिटल रेवेन्यू जो कुल आय का 80 फीसदी से अधिक है। बता दें कि रेवेन्यू 29.7 फीसदी साल-दर-साल (YoY) बढ़कर 1,350 करोड़ रुपये हो गया है।

डायग्नोस्टिक्स से कंपनी की इनकम 13.3 फीसदी YoY घटकर 292 करोड़ रुपये हो गई। ऑक्यूपेंसी तिमाही और पूरे साल दोनों के लिए 67 फीसदी तक बढ़ गई है जो कि पिछले वित्त वर्ष में यह 59 फीसदी और 63 फीसदी था।

कंपनी ने कहा कि उसके बोर्ड ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए एक रुपये प्रति शेयर के अंतिम डिविडेंड का ऐलान किया है। BSE पर फोर्टिस हेल्थकेयर का शेयर 1.31 फीसदी की बढ़त के साथ 289.05 रुपये पर बंद हुआ। बता दें कि 2022 तक कंपनी में लगभग 31-31 फीसदी प्रमोटर्स और FII की हिस्सेदारी थी।

फोर्टिस हेल्थकेयर के चेयरमैन रवि राजगोपाल ने कहा कि अस्पताल का कारोबार सभी वित्तीय और ऑपरेटिंग पैरामीटर पर अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।

उन्होंने कहा कि कंपनी का डायग्नोस्टिक्स कारोबार कोविड वॉल्यूम में गिरावट और उद्योग के चुनौतीपूर्ण माहौल से प्रभावित हुआ है, जो अभी भी बना हुआ है।

Advertisement
First Published - May 24, 2023 | 9:27 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement