facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Agilus में PE हिस्सेदारी की बायबैक करेगी Fortis Healthcare! FY26 के EBITDA की 20 गुना कीमत पर हो सकता है सौदा

Advertisement

नुवामा के विश्लेषकों ने कहा है कि इस अधिग्रहण के लिए रकम का इंतजाम ऋण द्वारा किया जाएगा जो 10 से 10.5 प्रतिशत की दर पर 1,500 करोड़ रुपये का ऋण होगा।

Last Updated- August 08, 2024 | 10:03 PM IST
Fortis healthcare

फोर्टिस हेल्थकेयर अपनी डायग्नोस्टिक शाखा एजिलस डायग्नोस्टिक्स में पीई कंपनियों की 31 प्रतिशत हिस्सेदारी 1,780 करोड़ रुपये में खरीदने वाली है, इससे एजिलस का मूल्य 5,700 करोड़ रुपये आंका गया है। पीई पुट ऑप्शन का इस्तेमाल करते हुए अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं।

फोर्टिस को इस संबंध में एनवाईएलआईएम जैकब बैलास इंडिया फंड 3 एलएलसी (एनजेबीआईएफ) से पहले ही 905 करोड़ रुपये मूल्य की 15.86 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए पत्र मिल चुका है। बाकी पीई निवेशकों – इंटरनैशनल फाइनैंस कॉरपोरेशन (आईएफसी) और रिसर्जेंस पीई इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड, जिसे पहले एविगो पीई इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के नाम से जाना जाता था, के पत्र 13 अगस्त तक मिलने की उम्मीद है।

5,700 करोड़ रुपये वाले इस सौदे में एजिलस का मूल्य वित्त वर्ष 26 की अपेक्षित ईवी/एबिटा का 20 गुना है। नुवामा के विश्लेषकों ने कहा है कि इस अधिग्रहण के लिए रकम का इंतजाम ऋण द्वारा किया जाएगा जो 10 से 10.5 प्रतिशत की दर पर 1,500 करोड़ रुपये का ऋण होगा।

उन्होंने कहा कि इससे मार्जिन पर दबाव पड़ सकता है। फोर्टिस की डायग्नोस्टिक शाखा एजिलस ने 55.5 करोड़ रुपये के एबिटा और 18 प्रतिशत के मार्जिन के साथ वित्त वर्ष 25 की पहली तिमाही में 309.6 करोड़ का शुद्ध राजस्व दर्ज किया है।

डॉ लाल पैथलैब्स का 8 अगस्त, 2024 तक बाजार पूंजीकरण 26,669.89 करोड़ रुपये है। इसने वित्त वर्ष 25 की पहली तिमाही में 534 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया है। एक अन्य प्रमुख डायग्नोस्टिक कंपनी मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर का 8 अगस्त, 2024 तक बाजार पूंजीकरण 10,575.16 रुपये है। मेट्रोपोलिस ने वित्त वर्ष 24 की चौथी तिमाही में 292.27 करोड़ रुपये का राजस्व और वित्त वर्ष 24 के दौरान 1,103.43 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया था।

Advertisement
First Published - August 8, 2024 | 10:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement