facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

फोर्टिस 152 करोड़ रुपये में श्री कावेरी मेडिकल केयर को बेचेगी वड़पलानी अस्पताल का ऑपरेशन

Advertisement

यह पूरा सौदा नकद में होगा और इसके जुलाई के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है

Last Updated- June 22, 2023 | 6:47 PM IST
Fortis healthcare

फोर्टिस हेल्थकेयर लिमिटेड श्री कावेरी मेडिकल केयर (इंडिया) लिमिटेड को 152 करोड़ रुपये में चेन्नई के वड़पलानी स्थित अपना अस्पताल कारोबार परिचालन (ऑपरेशन) बेचेगी। फोर्टिस हेल्थकेयर लिमिटेड ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

फोर्टिस हेल्थकेयर ने बयान में कहा कि उसने श्री कावेरी मेडिकल केयर (इंडिया) लिमिटेड के साथ बिक्री के लिए पक्के करार पर हस्ताक्षर किए हैं।

बयान के अनुसार, ‘यह पूरा सौदा नकद में होगा और इसके जुलाई के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। समझौते में कुछ शर्तें तय की गई हैं।’

कंपनी ने बताया कि आर्कोट रोड स्थित वड़पलानी इकाई अक्टूबर, 2020 में शुरू हुई थी और यह पट्टे पर लिए गए एक परिसर में 110 बिस्तरों के साथ संचालित है। इसे 200 बिस्तरों तक बढ़ाया जा सकता है।

Also read: गुजरात में 2.75 अरब डॉलर का सेमीकंडक्टर प्लांट लगाएगी माइक्रोन; केंद्र, राज्य सरकार भी करेगी खर्च

फोर्टिस हेल्थकेयर के प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्याधिकारी (CEO) आशुतोष रघुवंशी ने कहा, ‘वड़पलानी हॉस्पिटल का विनिवेश हमारे प्रमुख बाजारों और क्षेत्रों को ध्यान रखकर बनाई गई रणनीति का हिस्सा है।’

Advertisement
First Published - June 22, 2023 | 6:43 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement