facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bajaj Finance समेत चार फाइनेंशियल सर्विस कंपनियों ने 87 करोड़ रुपये के चुनावी बॉन्ड खरीदे

Advertisement

पीरामल एंटरप्राइजेज, पीएचएल फिनवेस्ट प्राइवेट लिमिटेड और पीरामल कैपिटल एंड हाउसिंग फाइनेंस ने इस अवधि के दौरान 60 करोड़ रुपये के बॉण्ड खरीदे।

Last Updated- March 15, 2024 | 2:40 PM IST
Electoral Bonds

बजाज फाइनेंस, पीरामल एंटरप्राइजेज (Piramal Enterprises) और एडलवाइस ग्रुप जैसी फाइनेंशियल सर्विस कंपनियों ने मिलकर एक अप्रैल, 2019 और जनवरी 2024 के बीच 87 करोड़ रुपये के चुनावी बॉन्ड (Electoral bond) खरीदे।

पीरामल एंटरप्राइजेज, पीएचएल फिनवेस्ट प्राइवेट लिमिटेड और पीरामल कैपिटल एंड हाउसिंग फाइनेंस ने इस अवधि के दौरान 60 करोड़ रुपये के बॉन्ड खरीदे।

चुनाव आयोग द्वारा गुरुवार शाम को प्रकाशित विवरण के अनुसार, इसके बाद एडलवाइस समूह की तीन संस्थाओं ने चार करोड़ रुपये के बॉण्ड खरीदे, जबकि बजाज फाइनेंस ने 20 करोड़ रुपये के बॉन्ड खरीदे।

स्वर्ण पर कर्ज देने वाली वित्तीय कंपनी मुथूट फाइनेंस ने इस अवधि के दौरान तीन करोड़ रुपये के चुनावी बॉण्ड खरीदे। हालांकि, प्राप्तकर्ता राजनीतिक दलों के नामों का खुलासा नहीं किया गया। संपर्क करने पर इन कंपनियों ने फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) के निर्देश के अनुसार, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने मंगलवार शाम को चुनाव आयोग को उन संस्थाओं का विवरण सौंपा, जिन्होंने अब समाप्त हो चुके चुनावी बॉन्ड खरीदे थे और राजनीतिक दलों ने उन्हें प्राप्त किया था। एसबीआई ने 2018 में योजना की शुरुआत के बाद से 30 किश्तों में 16,518 करोड़ रुपये के चुनावी बॉन्ड जारी किए हैं।

Advertisement
First Published - March 15, 2024 | 2:40 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement